Trump-Putin News: रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले कुछ दिनों में फिर विस्फोटक रूप ले चुका है, जिस तरह से हवाई हमले हो रहे हैं, ड्रोन्स का ताबड़तोड़ इस्तेमाल हो रहा है, स्थिति बिगड़ती दिख रही है। इन खराब होते हालात से राष्ट्रपति ट्रंप भी चिंतित हैं, वे अब ट्रेड के सहारे इस जंग को रोकना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले तक राष्ट्रपति जेलेंस्की को निशाने पर लेने वाले ट्रंप अब पुतिन पर गुस्सा निकाल रहे हैं। वे रूस पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की बात कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप इस समय व्लादिमीर पुतिन से काफी नाराज हैं। उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा है कि मैं इस समय रूस से बहुत ज्यादा दुखी हूं। अगर 50 दिनों के अंदर में सीजफायर नहीं होगा , मैं रूस पर बहुत भारी टैरिफ लगाने वाला हूं। हम 100 फीसदी टैरिफ भी लगा सकते हैं। अब रूस पर तो राष्ट्रपति ट्रंप टैरिफ लगाने की बात कर ही रहे हैं, इसके अलावा वे सेकेंड्री टैरिफ का जिक्र भी कर रहे हैं जिसका मतलब है कि असर सिर्फ रूस तक सीमित ना रहकर उन देशों तक भी जा सकता है जो रूस के साथ व्यापार करते हैं।

18 दिन बाद ISS से पृथ्वी पर लौट रहे शुभांशु शुक्ला

जानकार मानते हैं कि इसी चीज का सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ने वाला है। यह नहीं भूलना चाहिए कि सस्ते क्रूड ऑयल की आस में भारत ने रूस की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रखा है। आंकड़े बताते हैं कि मई महीने में तेल आया 1.96 मिलियन बैरल प्रति दिन रहा था। 2022 के बाद से ही ये पैटर्न देखने को मिल रहा है, जब से कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, भारत ने उससे उतना ही सस्ता तेल आयात किया है।

अब अगर राष्ट्रपति ट्रंप रूस पर भारी टैक्स लगाते हैं, उस स्थिति में भारत को भी झटका लगेगा। इसके ऊपर अमेरिका की तरफ से भी लगातार दबाव बढ़ाया जाएगा। पिछले कुछ सालों से लगातार ऐसा हो भी रहा है, अमेरिका तो चाहता है कि भारत की तेल की जरूरतें भी उसके जरिए पूरी हों, लेकिन कूटनीति के जरिए भारत ने अब तक रूस से सस्ते में तेल आयात किया है।

ये भी पढ़ें- 500% टैरिफ की धमकी से भारत को नहीं लगता डर?