चाइना की दिग्गज कंपनी ‘बाइट डांस’ और टिकटॉक के मालिक झांग वाइमिंग एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने खुद की मेहनत और अपने दम पर कामयाबी का स्वाद चखा। चीन के बीजिंग में रहने वाले झांग ने वीडियो स्ट्रीमिंग एप टिकटॉक के जरिए दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। टिकटॉक के आज पूरी दुनिया में 500 मिलियन ग्लोबल मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। फोर्ब्स के मुताबिक झांग चीन के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
‘बाइट डान्स’ टिकटॉक के स्वामित्व वाली कंपनी है। झांग के पास बाइटडांस का अनुमानित 24% स्टेक है। 35 वर्षीय झांग ने 2012 में बाइट डांस की स्थापना की थी। जिसके बाद से वह वह लगातार तरक्की की राह पर हैं। उनकी कंपनी ने सिर्फ 2018 में 12 अरब डॉलर की कमाई की। यह सफलता उन्हें कैसे मिली इसके पीछे कितनी मेहनत रही इस बात से बहुत कम लोग ही परिचित हैं। आज हम आपको झांग वाइमिंग की जिंदगी और अरबपति कारोबारी बनने के पूरे सफर के बारे में बता रहे हैं।
झांग का जन्म 1983 में चीन के फुजियन प्रांत में हुआ था। उनके माता सिविल सेवक थे। उन्होंने 2005 में नानकई विश्वविद्यालय से माइक्रोइल्केट्रोनिक्स में ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की तरफ रुख किया।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, झांग ने पढ़ाई पूरी करने के बाद शुरुआत में क्सुन नाम की कंपनी में काम किया। वह एक साधारण इंजीनियर थे लेकिन नौकरी के दूसरे साल उन्हें बैंक एंड टेक्नॉलजी में 40 से 50 कर्मचारी को लीड करने का मौका मिला। इस टीम को संभालने के बाद उन्हें बाइटडांस को शुरू करने में काफी मदद मिली।’
ब्लूमबर्ग के मुताबिक ‘झांग इस कंपनी में टेक्नॉलजी से जुड़ी सेवाओं के लिए हायर किए गए थे लेकिन कंपनी में जब भी प्रोडक्ट्स में कुछ समस्याएं होती थीं तो वह उसमें भी दखल देते थे। इस दौरान उन्हें बहुत लोग दूसरे डिपार्टमेंट के काम में दखलअंदाजी के लिए टोकते भी थे।’
2017 Musically नाम की कंपनी को 1 बिलियन डॉलर में खरीदकर झांग ने इसका नाम बदलकर टिक टॉक रख दिया था। इसके बाद झांग तरक्की की राह पर हैं। टिकटॉक की बेशुमार कामयाबी के पीछे झांग की कड़ी मेहनत है। कंपनी ने सिर्फ 2018 में ही 12 अरब डॉलर की कमाई की है। 2018 में ‘टिक-टॉक’ की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ी और अक्टूबर 2018 में ये अमरीका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया।