World News: अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग जेट क्रैश हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन में होने वाली जरा सी हलचल पर यात्रा सहम जाते हैं। कुछ ऐसा ही चीन के शंघाई से टोक्यो जा रहे जापान एयरलाइन के एक प्लेन के साथ हुआ। प्लेन अचानक 10,500 फीट नीचे गिरने लगा। इसके चलते प्लेन में बैठे यात्रा सहम गए और डर के मारे इन लोगों ने अपनी वसीयत तक लिख डाली।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जापाना एयरलाइन का विमान चीन के शंघाई से जापान की राजधानी टोक्यो जा रहा था। इस दौरान विमान स्मूथ तरीके से टेक ऑफ होता हुआ और 36000 फीट की ऊंचाई पर सबकुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक विमान में सवार सभी 191 यात्री डर गए क्योंकि विमान तेजी से गिरने लगा। इसके चलते यात्रियों को मौत का डर सताने लगा।

आज की बड़ी खबरें

36 से 26000 फीट पर आ गया विमान

जापान एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 लगभग 26,000 फीट नीचे आ गया। मतलब ये कि 10,500 फीट नीचे आ गए। इसके चलते प्लेन के ऑक्सीजन मास्क बाहर आ गए। यात्रियों ने तुरंत ही ऑक्सीन मास्क लगा लिया और अपनी लाइफ के लिए दुआ मांगने लगे। यह विमान 30 जून को चीन के शंघाई पुडोंग हवाई अड्डे से टोक्यो नारिता हवाई अड्डे के लिए उड़ा था। विमान जापान एयरलाइंस और स्प्रिंग जापान, एयरलाइन की कम लागत वाली सहायक कंपनी के बीच कोडशेयर समझौते के तहत संचालित होता है।

ट्रंप ने कराया एक और सीजफायर? इजरायल-हमास के बीच 60 दिन के युद्ध विराम का किया दावा

लोगों को सताने लगा था प्लेन क्रैश का डर

AP की रिपोर्ट बताती हैं कि विमान में अचानक हवा में टेक्निकल समस्या आ गई और 10 मिनट के भीतर विमान लगभग 36,000 फीट से लगभग 10,500 फीट नीचे चला गया। यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6:53 बजे हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रियों को डर था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा, क्योंकि ऑक्सीजन मास्क हटा दिए गए थे, तथा आशंका थी कि दबाव के स्तर में परिवर्तन के कारण कुछ लोग बेहोश हो सकते हैं।

‘पहलगाम अटैक सोचा समझा आर्थिक युद्ध था’, अमेरिका में जयशंकर बोले- भारत अब न्यूक्लियर हथियारों की धमकी से डरने वाला नहीं

अपने करीबियों को भेज दिए पिन-पासवर्ड और बीमा डिटेल्स

जब विमान तेजी से नीचे आ रहा था तो कुछ यात्री सो भी रहे थे। दूसरी ओर मौत को सामने देख कई यात्रियों ने अपनी वसीयत लिखनी तक शुरू दी। उन्होंने अपने करीबी लोगों को बीमा की डिटेल्स से लेकर एटीएम पिन और पासवर्ड्स तक भेज दिए।

एक यात्री ने कहा कि जब मैं सो रहा था तो अचानक सभी ऑक्सीजन मास्क खुल गए।” एक अन्य भयभीत यात्री ने बताया कि जब वे अपनी वसीयत लिख रहे थे, अपने बीमा और बैंक कार्ड के पिन का विवरण लिख रहे थे, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

अमेरिका से डिपोर्ट करने की ट्रंप की धमकी पर मस्क का क्या रिएक्शन आया; नहीं रुकेगी लड़ाई?

रूस से व्यापर करने वाले देशों पर लगेगा 500 फीसदी अमेरिकी टैरिफ?