युनाइटेड किंगडम में ऐसा पहला मामला सामने आया है जहां एक लड़के को जंक फूड के चलते का आंख-कान गंवाना पड़ा। यह लड़की पिछले 10 साल से चिप्स, व्हाइट ब्रेड,प्रोसेस्ड मीट और अन्य जंक फूड का सेवन कर रही थी। पौष्टिक खान पान की कमी के चलते इस लड़की के शरीर में विटामिन की कमी हो गई। इसके बाद इस लड़के को न्यूट्रीशनल ऑप्टिक न्यूरोपैथी (nutritional optic neuropathy NON) बीमारी हो गई।
यह बीमारी अक्सर कुपोषित बच्चों में देखी जाती है। इस बीमारी के चलते उसकी ऑप्टिक नर्व खराब हो गई जिसके चलते उसे आंख से दिखाई देना बंद हो गया है। ब्रिस्टल के रहने वाले इस लड़के को इसके अलावा सुनने में भी दिक्कत है साथ ही इस लड़के की हड्डियां भी कमजोर हो गई हैं।ब्रिटेन में जंक फूड खाने से आंखों की रोशनी जाने का ये पहला मामला है।
न्यूरोपैथी की वजह से आंखों के ऑप्टिक नसें डैमेज हो जाती हैं, जिससे धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होती जाती है। अगर समय पर इसका पता नहीं चला या इसकी जानकारी होने के बाद भी इलाज नहीं हुआ, तो इस बीमारी से पीड़ित शख्स की आंखों की रोशनी पूरी तरह से जा सकती है।