Syria Civil War: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को रूस ने शरण दे दी है, उनके पूरे परिवार को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बड़ी बात यह है कि कुछ घंटे पहले तक ऐसी खबरें चल रही थीं कि असद का प्लेन क्रैश हो चुका है, विद्रोहियों के हमले में उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ऐसा सोचने के पीछे तर्क यह दिया जा रहा था कि असद का विमान कई घंटों तक रडार से बाहर रहा था।
असद को मिली दोस्त पुतिन की मदद
लेकिन अब रूस ने औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति असद और उनके परिवार को शरण दे दी है। इस समय मॉस्को में किसी सीक्रेट जगह पर उनके पूरे परिवार को रखा गया है। अब एक तरफ राष्ट्रपति तो मुल्क छोड़ भाग चुके हैं, लेकिन सीरिया में विद्रोहियों का कब्जा हो चुका है। एक जारी बयान में विद्रोहियों ने कहा था कि असद की पार्टी के 50 साल के उत्पीड़न झेलने के बाद 8 दिसंबर, 2024 को एक काले युग का अंत हुआ है। सीरिया में अब जाकर नए युग की शुरुआत होगी।
एक गोली की बदौलत मालामाल हुआ असद परिवार?
रूस के लिए क्यों जरूरी थे असद?
बड़ी बात यह है कि सीरिया में जो भी सैनिक सरेंडर करने को राजी हो जाएंगे, उन्हें भी अब कुछ ना करने की अपील की जा रही है, जोर देकर बोला जा रहा है कि एक नए सीरिया का निर्माण करना है। अब एक तरफ विद्रोहियों के कब्जे में आने से सीरिया का भविष्य चुनौतियों से भरा दिख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ रूस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं। असल में पिछले कई सालों में सीरिया में असद की सरकार चलती रहे, इसमें रूस ने एक अहम भूमिका निभाई थी।
सीरिया का भविष्य क्या होगा?
जब 2015 में असद की जान को खतरा था, पुतिन ने तुरंत ही हजारों रूसी सैनिकों को सीरिया भेज दिया था। उस समय रूस चाहता था कि पूरी दुनिया के सामने वो अपनी छवि एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर सके। अब उसकी वो पहल कुछ सालों तक सफल रही, लेकिन अब विद्रोहियों के सत्ता में आने से उसके लिए सारे समीकरण बदल चुके हैं। ऐस में अब जैसा सीरिया का आने वाला भविष्य रहने वाला है, उसी के हिसाब से रूस को अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी। इस बारे में और जानने के लिए यहां क्लिक करें