Sunita Williams Return: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अब पृथ्वी पर वापस लौट आई हैं। सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी 9 महीने से स्पेस में फंसे हुए थे और उनकी भी वापसी हुई है। सुनीला विलियम्स और बुच विल्मोर के ड्रैगन कैप्सूल ने भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब फ्लोरिडा के समुद्री तट पर सफल लैंडिंग की। इस लैंडिंग का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी दिलचस्प है।
नासा ने इस लैंडिंग का एक वीडियो जारी किया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही सुनीता विलियम्स का ड्रैगन कैप्सूल समुद्र में लैंड करता है, तुरंत नासा के स्पीड बोट्स कैप्सूल तक पहुंचते हैं। इस दौरान समुद्र में डॉल्फिन का एक ग्रुप भी दिखाई देता है।
बोट के सहारे निकाले गए बाहर
कैप्सूल के लैंड होने के बाद बोट से उसको निकालने का वीडियो भी सामने आया है। पहले से ही रेस्क्यू करने के लिए लोग बोट पर सवार थे। पैराशूट के साथ कैप्सूल समुद्र में लैंड हुआ। समुद्र में उतरने के बाद 10 मिनट तक सिक्योरिटी चेक किया गया और उसके बाद कैप्सूल का दरवाजा खोला जाता है। बता दें कि कैप्सूल के समुद्र में उतरने के तुरंत बाद दरवाजा नहीं खोला गया है, बल्कि तापमान के नॉर्मल होने का इंतजार किया गया।
यहां जानें जब कल्पना चावला लौट रही थीं, तब क्या हुआ?
सुनीता विलियम्स समेत सभी चार अंतरिक्ष यात्रियों की समंदर में सुरक्षा जांच के बाद उनके कैप्सूल को पानी से बाहर जहाज पर बने हेलिपैड पर लाया गया। सभी अंतरिक्ष यात्रियों के पास रिकवरी वैज्ञानिक पहुंचे और उनकी तस्वीरें लीं। इस दौरान सुनीता विलियम्स ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सुनीता विलियम्स ने फ्लोरिडा तट पर सफल स्पलैशडाउन के बाद स्पेसएक्स क्रू 9 ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकाले जाने के बाद हाथ हिलाया और मुस्कुराईं।
कई चुनौतियों से भरा था मिशन- नासा
सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर नासा ने स्पेसएक्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मिशन कई चुनौतियों से भरा था। नासा ने कहा कि मिशन पूरी तरह सफल रहा और सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं। स्पेसएक्स का यह क्रू मिशन 15 मार्च को लॉन्च किया गया था, जिसमें कुछ तकनीकी चुनौतियों के कारण देरी हुई। हालांकि, 17 घंटे की यात्रा के बाद अंतरिक्ष यात्री सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए।