अमेरिका इस समय बर्फीले तूफान की चपेट में है। हालात इतने ज़्यादा खराब हैं कई अमेरिकी राज्यों ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। लाखों लोगों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने कैनसस से लेकर पूर्वी तट तक फैले 30 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। ओहियो और वाशिंगटन डी.सी. जैसे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है, जबकि अपस्टेट न्यूयॉर्क में पहले ही 3 फीट से अधिक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है।

किन राज्यों में है हालात खराब?

अमेरिका के केंटकी, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कैंसस, अर्कांसस और मिसौरी जैसे राज्यों में बर्फीले तूफान आपातकाल की घोषणा कर दी है। यहां तक की फ़्लोरिडा, जो आमतौर पर अपने गर्म मौसम के लिए जाना जाता है, वहां भी तापमान शून्य से नीचे रहने की उम्मीद है। ब्रॉडकास्टर सीएनएन के मुताबिक लगभग 2,200 उड़ानें रद्द होने और 25,000 से ज़्यादा देरी होने की जानकारी सामने आ रही है। कई दुर्घटनाएं सामने के बाद आम लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। वेदर चैनल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में बर्फ से ढकी सड़को से कारें फिसलती हुई दिखाई दे रही हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने कहा, “भारी बर्फबारी वाले क्षेत्र आज रात ओहियो घाटी और मध्य अप्पलाचियन से होते हुए पूर्व की ओर फैल जाएंगे, तथा सोमवार सुबह तक उत्तरी मध्य अटलांटिक तक पहुंच जाएंगे।”

चीन में फैले नए वायरस से केंद्र सरकार अलर्ट, बुलाई मीटिंग, WHO से मांगी रिपोर्ट; जानिए क्या है HMPV VIRUS

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार से सोमवार की रात तक वाशिंगटन के आसपास के क्षेत्रों में 10 इंच तक बर्फ गिर सकती है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। एनडब्ल्यूएस ने मध्य मिसिसिपी/ओहायो घाटी के कुछ हिस्सों में 0.5 इंच तक बर्फीली बारिश की भविष्यवाणी की है, तथा चेतावनी दी है कि लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण कैनसस से लेकर मध्य अप्पलाचियन पर्वतों तक लाखों लोग बिना बिजली के रहने पर मजबूर हो सकते हैं।