Saudi Woman: सऊदी अरब की एक महिला को ट्विटर पर पोस्ट लिखने पर 45 साल जेल की सजा सुनाई गई है। नौराह बिन सईद अल-कहतानी पर आरोप हैं कि उन्होंने Twitter पर किंग और क्राउन प्रिंस को चैलेंज किया था। साथ ही सऊदी अरब के ताने-बाने को खराब किया।
एक मानवाधिकार संगठन Democracy for the Arab World Now (Dawn) ने दावा किया है कि उसने कोर्ट का यह आदेश देखा है। इस संगठन की स्थापना सऊदी के जाने माने दिवंगत पत्रकार जमाल खशोगी (Jamal Khashoggi) ने की थी। नौराह को सजा सुनाए जाने के बाद कई मानवाधिकार संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है।
सऊदी अधिकारियों ने इस मामले किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं दस्तावेज़ में कहतानी को पांच बच्चों की मां बताया गया है। जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है। उसकी कोई बड़ी सार्वजनिक प्रोफाइल भी नहीं है। और यह स्पष्ट नहीं है कि उसके गुमनाम ट्विटर अकाउंट जिसमें 600 से भी कम फॉलोअर हैं। उसके बावजूद सऊदी अधिकारियों का ध्यान उसकी तरफ कैसे गया।
अदालत ने पाया कि कहतानी ने किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के राज्य के शासन को धर्म और न्याय को लेकर ट्विटर का इस्तेमाल किया था। अदालत ने यह भी कहा कि उसने झूठे और दुर्भावनापूर्ण ट्वीट किए। उन लोगों की गतिविधियों को उकसाया जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना और समाज की सुरक्षा और राज्य की स्थिरता को अस्थिर करना चाहते हैं।
कोर्ट ने कहा कि कहतानी ने ट्विटर का इस्तेमाल राज्य के प्रतीकों और अधिकारियों का अपमान करने के लिए भी किया और सुरक्षा मामलों के लंबित बंदियों की रिहाई की मांग की।
अदालत ने पाया कि कहतानी ने सरकार के आलोचना करने वाले कई ट्वीट किए। जिसमें पिछले साल की हज यात्रा के साथ सरकार विरोधी ट्वीट भी शामिल हैं। कहतानी के ट्विटर अकाउंट से सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार करने के प्रयासों की चेतावनी वाले पोस्ट को भी रीट्वीट किया। जिन्हें सऊदी अरब में बर्दाश्त नहीं किया जाता है। उसकी आखिरी पोस्ट जुलाई 2021 की है। उसी महीने काहतानी को हिरासत में लिया गया था।एक अदालत ने शुरू में उसे फरवरी में साढ़े छह साल जेल की सजा सुनाई थी। उसके बाद उसी समय के लिए यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था।
बता दें कि कुछ हफ्तों पहले 34 साल की ब्रिटेन के लीड्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली PhD छात्रा और दो बच्चों की मां सलमा अल शबाब को 34 साल की सजा सुना दी गई. उन्होंने भी ट्विटर पर पोस्ट लिखा था. वह छुट्टियों में सऊदी अरब लौटी थी।