सीरिया में ISIS ठिकानों पर बमबारी को लेकर रूस और तुर्की के बीच चल रही तनातनी अब टकराव का रूप लेने लगी है। खबर है कि एजियन सागर में रूस के जंगह जहाज के सामने तुर्की की बोट आ गई। इस दौरान रूसी वॉरशिप से तुर्की की बोट पर गोलीबारी की गई। जानकारी के मुताबिक रूस ने वॉरशिप ‘स्मेतलाइवी’ से तुर्की की बोट पर गोलियां बरसाईं। रूस का दावा है कि उसने ऐसा वॉर्निंग देने के लिए किया। 500 मीटर नजदीक आ पहुंची तुर्की की बोट से टक्कर रोकने के लिए उसे गोलियां चलानी पड़ीं। रूस ने इस घटना पर तुर्की दूतावास को समन भी भेजा है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एजियन सागर में मछली पकड़ने वाली तुर्की की एक बोट ने हमारे जंगी जहाज की वॉर्निंग का कोई जवाब नहीं दिया। तुर्की की बोट वॉरशिप से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर थी, जिसके बाद हमें गोली चलानी पड़ी। गोली चलाते ही तुर्की की बोट ने रास्ता बदल लिया।
आपको बता दें कि 24 नवंबर को तुर्की ने रूस के एसयू-24 एयरक्राफ्ट को मार गिराया था। तुर्की ने कहा था कि रूस ने उसकी वायुसीमा का उल्लंघन किया, जिसकी वजह से उसे यह कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं, रूस ने आरोपों को खारिज कर कहा था कि एसयू-24 सीरियन एयरस्पेस में था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है। वैसे तनाव की मुख्य वजह सीरिया में ISIS ठिकानों पर रूसी बमबारी है। तुर्की चाहता है कि सीरिया में बशर अल असद की सत्ता उखड़ जाए, जबकि रूस उनका शासन बचाने के लिए ISIS पर जोरदार कार्रवाई कर रहा है। बीते दिनों तुर्की में हुई जी-20 समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने तुर्की का नाम लिए बिना कहा था कि कुछ देश ISIS को हथियार और पैसा मुहैया करा रहे हैं।
Read Also:
5 मिनट में 10 चेतावनी के बाद तुर्की की सेना ने मार गिराया रूसी विमान
जानिए, भारतीय आतंकियों को धोखे से कैसे फिदायीन बना देता है ISIS, क्यों दिखाया जाता है जिन्न का डर?