Russia Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार (20 फरवरी, 2023) को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। बाइडेन रूस-यूक्रेन युद्ध की पहली वर्षगांठ से ठीक पहले कीव पहुंचे हैं। इस दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात की। बाइडेन ने यूक्रेन को हर संभव सहायता का भी ऐलान किया। आइए जानते हैं 10 बड़ी बातें।

  1. अभी तक रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिका दूर से ही यूक्रेन को मदद करता रहा है। इस युद्ध के दौरान ऐसे कई मौके आए जब जो बाइडेन ने ऐलान किया कि वह यूक्रेन के साथ हर हाल में खड़े रहेगा।
  2. यूक्रेन यात्रा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जैसा कि कुछ दिन के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध की पहली वर्षगांठ आने वाली है। उससे ठीक पहले मैं कीव में हूं ताकि में अपने दोस्त वोलोदिमीर जेलेंस्की को यूक्रेन के लोकतंत्र की रक्षा के लिए अमेरिका के समर्थन को लेकर आश्वस्त कर सकूं।
  3. कीव पहुंचने के बाद जो बाइडेन ने एक बयान भी जारी किया। अपने बयान में बाइडेन ने कहा कि हम शुरू से ही यूक्रेन के साथ हैं। हमने इस युद्ध के दौरान दुनिया भर से यूक्रेन के लिए समर्थन जुटाया है।
  4. बाइडेन कहा कि अमेरिका, यूक्रेन को जल्द ही एयर सर्विलांस रडार भी देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि कोई भी इस युद्ध में यूक्रेन को कमजोर न समझे।
  5. जो बाइडेन ने कहा कि मंगलवार को अमेरिका यूक्रेन के लिए 500 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद और सहायता पैकेज का ऐलान करेगा। अमेरिका यूक्रेन की लगातार मदद करता रहेगा, न सिर्फ पैसों से बल्कि सैन्य मदद के लिए भी तैयार है।
  6. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन की लड़ाई लोकतंत्र की लड़ाई है और यूक्रेनियों की रक्षा के लिए उपकरण दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम धमाकों की आवाज सुन रहे हैं। दुनिया यूक्रेन के साथ खड़ी है।
  7. यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कीव यात्रा के लिए बाइडेन का शुक्रिया अदा किया। जेलेंस्की ने कहा कि ये साल जीत का साल होगा।
  8. 24 फरवरी, 2022 को रूसी सैनिकों के यूक्रेन पर हमला किया था। राजधानी कीव में हवाई हमले के सायरन बजने लगे थे। उसके बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है।
  9. जो बाइडेन के दौरे ने रूस को बड़ा और कड़ा संदेश देने का काम कर दिया है। अगर यूक्रेन को अब अमेरिका से और ज्यादा हथियार मिलते हैं, तो ये युद्ध और लंबा खिच सकता है जहां पर रूस की चुनौतियां भी बढ़ जाएंगी।
  10. रूस द्वारा लगातार यूक्रेन के कई इलाकों में हवाई हमले किए जा रहे हैं। उन हवाई हमलों से निपटने के लिए ही जेलेंस्की द्वारा कई देशों से मदद की गुहार लगाई गई है।