रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को अब 3 साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन अभी भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। यूक्रेन की खुफिया रिपोर्ट के अनुसार रूस अब बड़ा हमला कर सकता है। माना जा रहा है की जरूरत पड़ने पर रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला भी कर सकता है। अब अगर रूस परमाणु हमला करता है तो दुनिया के कौन-कौन से देश इससे सुरक्षित रहेंगे। दुनिया में ऐसे 7 देश हैं, जो रूस द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हमले के बाद भी सुरक्षित रहेंगे।

परमाणु हमले में सुरक्षित देश

भूटान: भूटान एक ऐसा देश है, जिसे परमाणु हमले की स्थिति में सबसे सुरक्षित स्थानों में जगह मिली है। 1971 में भूटान को संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता मिली थी। भूटान पहाड़ी क्षेत्र से घिरा हुआ है और इसी कारण भूटान परमाणु हमले की स्थिति में सबसे सुरक्षित स्थान माना गया है।

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया को भी दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान बताया गया है। अभी तक इंडोनेशिया ने किसी भी युद्ध में किसी भी देश का पक्ष नहीं लिया है। इंडोनेशिया की विदेश नीति स्वतंत्र है और इसी कारण परमाणु हमले की स्थिति में इसे सबसे सुरक्षित स्थान माना गया है।

यूक्रेन के साथ युद्ध से पहले रूस को मिले कच्चे तेल के मनमाफिक सौदे, पश्चिमी देशों का भी मिला साथ

स्विट्जरलैंड: स्विट्जरलैंड में लोग घूमने जाते हैं। हालांकि परमाणु हमले की स्थिति में इसे सबसे सुरक्षित देश माना गया है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जब पूरा यूरोप जंग में शामिल था, तब भी स्विट्जरलैंड ने किसी का पक्ष नहीं लिया था। स्विट्जरलैंड में बड़े पैमाने पर न्यूक्लियर शेल्टर भी बने हैं, जहां पर लोग सुरक्षित रह सकते हैं।

न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया कॉन्टिनेंट में बस एक सुंदर सा देश है। यहां पर लोग घूमने भी जाते हैं लेकिन ग्लोबल पीस इंडेक्स में भी न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है। इस देश ने अब तक किसी भी युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है और पहाड़ों से घिरा हुआ इलाका है। इसी कारण परमाणु हमले की स्थिति में यह सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है।

अर्जेंटीना: अर्जेंटीना भी परमाणु हमले की स्थिति में सबसे सुरक्षित स्थान माना जाएगा। अर्जेंटीना की दूरी रूस से काफी अधिक है। यहां पर किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी ना ही यहां पर फसल की पैदावार रुकेगी। अर्जेंटीना के पास खाने का भंडार भी काफी अधिक है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगर सूर्य किसी भी परमाणु कण से ढक जाए, तब भी अर्जेंटीना में फसल पैदा होने की संभावना है।

आइसलैंड: आइसलैंड काफी शांत जगह है और इसने भी आज तक कभी कोई युद्ध नहीं लड़ा है। इसके अलावा इसने किसी भी युद्ध में किसी भी देश को समर्थन या विरोध भी नहीं किया है। ऐसे में अगर रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला करता है तो आइसलैंड सबसे सुरक्षित स्थान माना जाएगा।

अंटार्कटिका: अंटार्कटिका की दूरी रूस से बहुत ज्यादा है और इसका रणनीतिक महत्व भी कुछ नहीं है। अंटार्कटिका का क्षेत्रफल 86 लाख वर्ग किलोमीटर है और रूस से काफी अधिक दूरी पर है। यहां का मैदान बर्फीला है। ऐसे में यहां पर लाखों शरणार्थी बिना किसी दिक्कत के रह सकते हैं। हालांकि यहां पर जीने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें अमेरिका ने रूस के 50 बैंकों पर लगाया बैन