रुपर्ट मर्डोक ने अपने से 30 साल कम उम्र की मॉडल जेरी हॉल से सगाई करेंगे। 21 सेंचुरी फॉक्स के अध्यक्ष रुपर्ट मर्डोक अखबार के मालिक हैं।
84 साल के रुपर्ट मर्डोक की ये चौथी शादी होगी जबकि 59 साल की जेरी की ये पहली शादी होगी। जेरी 23 साल तक गायक सर मिक जैगर के साथ ही रहती थीं और उनके चार बच्चे भी हैं।
ये रिश्ता 1999 में खत्म हो गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मर्डोक और जेरी हॉल के संबंध गर्मियों में शुरू हुए। दोनों अपने भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। मर्डोक अपनी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग से 2013 में ही अलग हो गए थे। अमेरिका में रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई मूल मर्डोक का जन्म11 मार्च 1931 में मेलबोर्न में हुआ था। मर्डोक ने अपनी स्कूली शिक्षा मेलबोर्न से हासिल की।
स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद मर्डोक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता अपने स्वयं का अखबार निकालते थे। स्नातक करने के बाद मर्डोक ने इसी अखबार के प्रबंधन का कार्यभाल संभाला। अपनी अखबार को आगे बढ़ाने के लिए मर्डोक ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में विभिन्न अखबारों का अधिग्रहण किया। अमरीकी बाजार में अपने व्यवसाय को बढ़ाने हेतु उन्होंने 1974 में न्यूयॉर्क में अपने अखबार का कार्यालय खोला और वहां की राजनीति के बारे में बढ़चढ़कर लिखा। मर्डोक का झुकाव राजनीति में भी था। अखबार चलाने के साथ साथ उन्होंने राजनीति में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Also Read: 84 साल के रूपर्ट मर्डोक करने जा रहे हैं, चौथी शादी, मिलिए मंगेतर एक्ट्रेस जैरी हॉल से