अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में तो अपना परचम लहरा ही नहीं हैं इसके अलावा वे अपना योगदान सोशल वर्कर के रूप में भी देती रही हैं। हाल ही प्रियंका को यूनिसेफ के नये वैश्विक सद्भावना दूत यानी ग्लोबल गुडविल अंबेसडर बनाया गया है। प्रियंका ने दुनिया विश्व से उत्पीड़ित बच्चों की ‘सामूहिक आवाज’ बनने और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल रात यहां सितारों से भरे एक समारोह में फुटबॉलर डेविड बेकहम और 12 वर्षीय ब्रितानवी अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने यूनिसेफ के नये वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में प्रियंका चोपड़ा को नियुक्त किये जाने की घोषणा की। प्रियंका ने समारोह में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनयिकों, यूनिसेफ के सद्भावना दूतों और बच्चों को संबोधित करते हुये कहा, ‘मेरी इच्छा है कि बच्चे स्वतंत्र रहें। उन्हें सोचने की, जीवन को जीने की स्वतंत्रता हो।’ उन्होंने कहा कि इंसान ने जीवन के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है लेकिन अभी भी दुनिया में बच्चे हिंसा, दुर्व्यवहार और शोषण से असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम दुनिया के उत्पीड़ित बच्चों की सामूहिक आवाज बनने के लिए आपसे आज हमसे जुड़ने का आग्रह करते हैं।’
"#foreverychild, freedom." @priyankachopra announced by David #Beckham as newest UNICEF Goodwill Ambassador pic.twitter.com/GaIptpx5Kv
— UNICEF India (@UNICEFIndia) December 13, 2016
Can’t believe it’s been 10 years!Honored to now serve as @UNICEF Global Goodwill Ambassador along with this amazing group #ForEveryChild pic.twitter.com/9WRIoIg8sQ
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 13, 2016
बता दें कि लास्ट वीक में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि उनके फैन्स के लिए यह बुरी खबर हो सकती है कि प्रियंका ट्रेलर के सिर्फ एक शॉट में एक सेकेंट के लिए नजर आती हैं। हालांकि उनका जिस शॉट में वह नजर आती हैं उसमें वह बहुत ही हॉट और एक्सपोजिंग लुक में हैं। 2 मिनट के ट्रेलर में ज्यादातर वक्त आप ड्वाय जॉनसन यानि द रॉक को देख पाएंगे। कहा यह भी जा रहा है कि क्योंकि प्रियंका फिल्म में निगेटिव रोल में हैं इसलिए उन्हें ट्रेलर में बहुत ज्यादा वैल्यू नहीं दी गई है। टीवी सीरीज बेवॉच पर आधारित फिल्म बेवॉच 26 मई 2017 को रिलीज होगी।
गौरतलब है कि प्रियंका अब तक अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको-2 की में व्यस्त थीं, जिसके बाद उन्होंने बेवॉच प्रोजेक्ट उठाया। विक्टोरिया लीड्स उर्फ प्रियंका का सीन केवल एक सेकेंड के लिए ही दिख रहा है। हालांकि उसमें भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और हॉट लगती हैं। जो लोग इस बात को सोच रहे हैं कि आखिर क्यों उन्हें ट्रेलर में इतनी कम अपियरेंस दी गई है।