प्रिंस हैरी, ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य हैं। फिलहाल एक ऐसे मामले को लेकर चर्चा में हैं जिसके रहते उन्हें अदालत में गवाही देनी है। ऐसा 130 साल के ब्रिटिश शाही परिवार के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब रॉयल फैमिली के किसी सदस्य को गवाही के लिए कोर्ट जाना पड़ रहा है। मामला प्रिंस हैरी द्वारा एक अखबार के खिलाफ दायर मामले से जुड़ा है। जिसपर प्रिंस ने गैरकानूनी व्यवहार का आरोप लगाया है। 

किंग चार्ल्स का छोटे बेटे प्रिंस हैरी लंदन के उच्च न्यायालय में गवाही के लिए मौजूद होंगे। वह उन 100 से अधिक हाई-प्रोफाइल हस्तियों में शामिल हैं जिन्होने डेली मिरर के प्रकाशक मिरर ग्रुप न्यूजपेपर्स (MGN) के खिलाफ आरोप लगाए हैं। 

यह पहली बार होगा जब एडवर्ड सप्तम के बाद जिन्होने  1870 में एक तलाक के मामले में गवाह के रूप में गवाही दी थी कोई रॉयल फैमिली का सदस्य कोर्ट के सामने गवाही देगा। 

क्या है मामला? 

प्रिंस हैरी पिछले छह महीनों में ब्रिटिश प्रेस के साथ अपने कानूनी विवादों के तहत चर्चा में हैं। यह मामला नेटफ़्ल्किस की एक सीरीज़ से जुड़ा है  जिसमें वरिष्ठ रॉयल्स पर आरोप लगाया गया था। प्रिंस हैरी का कोर्ट में आना दुनिया भर का ध्यान इस ओर खींचेगा। 100 से अधिक लोग इस मामले से जुड़े हैं। विवाद पिछले महीने शुरू हुआ था जिसमें पत्रकारों को बड़े पैमाने पर पर फोन-हैकिंग करने और रॉयल फैमिली और अन्य लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए और गैरकानूनी कार्य करने के लिए कहा गया था।

वकील डेविड शेरबोर्न ने कहा है कि यह वरिष्ठ संपादकों और अधिकारियों की जानकारी के रहते किया गया था। हालांकि पत्रकार इन आरोपों का विरोध कर रहे हैं और कहते हैं कि वरिष्ठ ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है और कुछ छिपाया नहीं गया है। अदालत को एक पत्रकार और हैरी के जीवनीकार ने बताया कि हैकिंग के बारे में जानने वालों में से एक पूर्व संपादक पियर्स मॉर्गन थे, जो अब ब्रिटेन के सबसे हाई-प्रोफाइल प्रसारकों में से एक हैं और राजकुमार और उनकी पत्नी मेघन के मुखर आलोचक हैं। हालांकि मॉर्गन ने इस मामले में किसी भी तरह की जुड़ाव से इनकार किया है और हैरी पर अपने ही परिवार की गोपनीयता पर आक्रमण करने का आरोप लगाया है।