अमेरिका में 136 यात्रियों को लेकर लैंड कर रहा एक बोइंग 737 यात्री प्लेन रनवे पर फिसलकर नदी में चला गया। घटना फ्लोरिडा की है। हालांकि, इस हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। जैक्सनविले के नेवल एयर स्टेशन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। फ्लाइट क्यूबा से लौट रही थी। लैंड करने के बाद प्लेन रनवे के आखिर में स्थित नदी में फिसलकर चला गया। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हुई। जैक्सनविले के मेयर ने टि्वटर पर बताया कि फ्लाइट पर मौजूद सभी जिंदा हैं। हालांकि, राहतकर्मी पानी में फैल रहे जेट फ्यूल को रोकने में लगे रहे। पुलिस के मुताबिक, प्लेन पानी में नहीं डूबा। घटना की सुरक्षा मिलते ही राहतकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। साथ ही विमान के नदी में गिरने का कारणों की भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि विमान नदी में जिस हिस्से में गिरा, वहां पानी कम था, जिसके चलते विमान नदी में डूबा नहीं और जान-माल की हानि नहीं हुई। यह विमान क्यूबा के ग्वानटानामो बे से फ्लोरिडा के जैक्शनविले पहुंचा था। विमान मियामी इंटरनेशनल एयरलाइंस का था। इस हादसे में 21 लोगों के चोटिल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी घायल मामूली रुप से घायल बताए जा रहे हैं और खतरे से बाहर हैं। विमान में 136 यात्री और 7 क्रू के सदस्य थे। माना जा रहा है कि खराब मौसम और रोशनी के चलते विमान की लैंडिंग में दिक्कत हुई।

हादसाग्रस्त हुए विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान लैंडिंग के वक्त जमीन से टकराया और फिर हवा में उछला। इससे साफ है कि विमान लैंडिंग के वक्त पायलट के पूरे नियंत्रण में नहीं था। यात्री ने इसे भयावह अनुभव बताया। यात्री ने बताया कि पानी में गिरने के बाद विमान का फ्यूल पानी में रिस रहा था। उल्लेखनीय है कि बोइंग के 737 जेट हाल के दिनों में कई बार हादसे के शिकार हो चुके हैं।

[bc_video video_id=”6031763054001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]