आपने गूगल मैप के सहारे रास्तों का पता लगाया होगा। शापिंग,खाना खाने के लिए रेस्त्रां भी तलाशा होगा। गूगल मैप के जरिए कई काम के लिए मदद ली होगी लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल मैप के जरिए किसी का अवैध प्रेम प्रसंग पकड़ा जा सकता है। नहीं? तो इस घटना पर नजर डालिए। घटना पेरू की है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी का प्रेम प्रसंग गूगल मैप के जरिए पकड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक पेरू के एक व्यक्ति गूगल मैप्स पर राजधानी लीमा का स्ट्रीट व्यू देखने पर जो नजारा दिखा उससे वह चौंक गया। दरअसल, स्ट्रीटव्यू के दौरान उसने अपनी पत्नी को एक दूसरे शख्स के साथ देखा। महिला और उसके प्रेमी को लगा कि वह रावीन ब्रिज के पास सेफ हैं और वहां उन्हें कोई नहीं देख सकता लेकिन वह इस शख्स की नजर से बच नहीं पाए।

हुआ यूं कि 360 डिग्री कैमरे से लैस एक कार  के कैमरे में यह कपल आ गया। महिला ने ब्लैक टॉप, सफेद शर्ट और बूट पहन रखे। महिला के पति ने उसे पहचान लिया। हालांकि की नियम के मुताबिक कैमरे में उसका चेहरा ब्लर था लेकिन उसके पति ने उसके कपड़ों से उसको पहचान लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद दोनों ने तलाक का फैसला लिया।