ब्रिटेन के बर्मिंघम में एक पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा भारतीय महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना से जुडे़ वीडियो में पाकिस्तानी व्यक्ति खुलेआम नफरत फैलाता नजर आ रहा है। वीडियो में वह भारतीय महिला से कहता है कि उन्हें बर्मिंघम में रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
वह कहता है कि ऐसा करने की कभी अनुमति नहीं देंगे। इस पर भारतीय महिला भी पाकिस्तानी व्यक्ति का पुरजोर विरोध करती है। वहीं पाकिस्तानी कहता है कि हम कभी आपको यहां रहने की अनुमति नहीं देंगे। इस पर भारतीय महिला पूछती हैं तुम ऐसा क्यों करोगे। इस पर वह खुद से दूरी बनाए रखने की बात को बार-बार दोहराता नजर आता है।
पाकिस्तानी व्यक्ति कश्मीर में भारत के रुख पर नाराजगी व्यक्त करता नजर आ रहा है। वीडियो से साफ है कि वह भारत की तरफ से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म किए जाने और उसका विशेष दर्जा समाप्त करने से नाराज है। वीडियो में पाकिस्तानी व्यक्ति अपनी खून की आखिरी बूंद तक भारत के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कह रहा है।
वह जोर-जोर से कहता है कि हमारे लोग आपके खिलाफ लड़ेंगे। वह लगातार कहता है कि आप यहां नहीं रह सकते हैं। आपको भारत वापस जाना ही होगा। वह कश्मीर में कथित रूप से मुसलमानों के उत्पीड़न की बात दोहराता नजर आ रहा है।
Check out this intolerance. A Pakistani man in Birmingham, England, abuses an elderly Indian lady by telling her she is not allowed in Birmingham, not allowed in #JammuKashmir and he will personally fight against India. Shocking hate. pic.twitter.com/b2fwJVPZMF
— David Vance (@DVATW) September 15, 2019
मालूम हो कि भारत की तरफ से 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर राज्य को दो हिस्सों में बांटने की घोषणा की गई थी। सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित बनाने की भी घोषणा की थी। इसके बाद से राज्य में संचार के माध्यमों पर रोक के बाद पाबंदियां भी लगाई गई थी।
हालांकि सरकार की तरफ से राज्य में लगातार स्थिति सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे है। अधिक पाबंदियों ढील दी जा चुकी है। इससे पहले भारत के इस कदम से पाकिस्तान काफी आहत हो गया। दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर लगातार तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान इस मामले को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् की बैठक में भी उठाया था। हालांकि, उसे वहां मुंह की खानी पड़ी।