ओरलैंडो गे नाइट क्लब में गोलीबारी करने वाले उमर मतीन का गे लवर सामने आया है। मतीन का गे लवर होने का दावा करने वाले इस व्यक्ति ने अपना नाम ‘मिगुइल’ बताया। मिगुइल ने मंगलवार को यूनिविजन टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू देते वक्त इस व्यक्ति ने अपना भेष बदल रखा था। इसका कहना है कि मतीन से उसकी मुलाकात गे डेटिंग ऐप ग्रिंडर के जरिए हुई थी। उसने बताया कि दोनों ओरलैंडो होटल में करीब 15-20 बार मिले थे। आखिरी बार उनकी मुलाकात दिसंबर 2015 में हुई थी।

Read Also: ISIS ने Video जारी कर की ओरलैंडो हमलवार उमर मतीन की तारीफ, बताया- खुदा का सच्चा बंदा

टीवी चैनल से बात करते हुए उसने बताया, ‘मतीन आतंकी नहीं था। उसने यह हमला बदले के लिए किया है। इसका ताल्लुक आतंकवाद से नहीं है। मैंने एफआईबी को भी इस बारे में बताया। एफबीआई ने मुझसे तीन बार पूछताछ की।’

Read Also: अमेरिका: गे क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी में 50 की मौत, 53 घायल, 5 घंटे बाद हमलावर भी मारा गया

साथ ही बताया, ‘मतीन ने एक युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जिसके बारे में बाद में पता चला कि वह एचआईवी से ग्रसित है। इसके बाद वह गुस्से में और परेशान रहने लगा। जिसके बाद मैंने उससे टेस्ट के बारे में भी पूछा था। टेस्ट कराने पर रिजल्ट नेगेटिव मिला। बाद मैं जब मैंने पूछा कि अब क्या करोगे। तो उसने बताया कि उन्होंने जो मेरे साथ किया है, उसकी कीमत उनको चुकाऊंगा।’

Read Also: गे नाइट क्‍लब का हमलावर रोज करता था बीवी की पिटाई

मतीन को प्यारा बताते हुए मिगुइल ने बताया, ‘उसने कभी भी हिंसक गतिविधियां नहीं की। गले से लगना उसे बहुत पसंद था। वह प्यार ढूंढ़ रहा था। उसका मानना है कि मतीन की दूसरी बीवी को पता था कि वह गे बार में जाता है। उसकी दूसरी शादी उसकी समलैंगिता को छुपाने के लिए की करवाई गई थी। उसे लेटिन अमेरिकी मूल के लोग, लेटिन अमेरिकी गे और ब्राउन स्कीन वाले पसंद थे। लेकिन वह अपने आपको उनसे जुड़ा हुआ महसूस नहीं करता था। उसको लगता था कि उसका इस्तेमाल किया गया है। पल्स गे नाइटक्लब में कुछ घटनाएं ऐसी हुईं, जो उसे बहुत बुरी लगी। लोगों ने उसका इस्तेमाल किया। जिसका उस पर बुरा असर पड़ा। मुझे लगता है कि उसने जो हमला किया है वह उसका बदला है।’

Read Also: Orlando Nightclub Attack: IS ने ली जिम्मेदारी, हमलवार ने फोन पर खुद का बताया था बगदादी का ‘वफादार’