फ्रांस के 850 साल पुराने मशहूर चर्च नोट्रे- डेम कैथेड्रल में सोमवार देर रात (15 अप्रैल) को भयानक आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गिरजाघर की गुंबद से फैलकर बाद में पूरी इमारत तक जा पहुंची। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चर्च में आग आखिर किस वजह से लगी। अधिकारियों का कहना है कि चर्च में नवीनीकरण का काम भी काफी दिनों से चल रहा था। इस भयानक आग से चर्च का शिखर और छत पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है। कैथेड्रल चर्च पेरिस के लोगों के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है, जहां पर हर रोज दुनिया भर के लोगों का आना- जाना लगा रहता था। बेहद पुराना चर्चा होने के चलते इसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी थी, जिसके लिए पिछले साल लोगों से इसे सुधारने के लिए आर्थिक सहायता भी मांगी गई थी।
LIVE: Notre-Dame Cathedral burns after night falls in Paris https://t.co/G9JEDtyGt6
— Reuters (@Reuters) April 15, 2019
हालात का जायजा लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों को उनका साथ देना का आश्वान दिया। मैक्रों ने कहा, ”पूरे देशवासियों की तरह मैं भी आज बहुत ही दुखी हूं, मुझे यह देखकर बहुत अच्छा नहीं लग रहा है और बहुत तकलीफ हो रही है कि हमारा एक हिस्सा जल रहा है”। इस घटना के बाद मैक्रों मे अपना एक कार्यक्रम भी रद्द किया।
The spire collapses at Paris’ Notre-Dame Cathedral as the centuries-old landmark is engulfed in flames https://t.co/3RzHXOu6jR pic.twitter.com/IRGBXHA8a9
— Reuters (@Reuters) April 15, 2019
इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट कर कहा, पेरिस में नोट्र-डाम कैथेड्रल की आग काफी भयानक है, शायद फ्लाइंग वाटर टैंकर का इस्तेमाल कर इसे बुझाया जा सकता है, तुरंत कुछ किया जाना चाहिए। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस घटना के प्रति दुख जाहिर किया।
https://twitter.com/patrickgaley/status/1117848909877895171
पेरिस के मेयर ने कहा, ”कि चर्च के अंदर तमाम तरह की कलात्मक कृतियां हैं, ये वास्तविक रूप से एक ट्रेजेडी है, पेरिस की ये धरोहर दुनिया के सबसे प्राचीन कैथेड्रल में से एक है, जहां हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं”। इस इमारत की नक्काशी और कलाकारी आश्चर्य में डालने वाली है। इस गिरिजाघर को यूनेस्को ने भी वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया है।
Un terrible incendie est en cours à la cathédrale Notre-Dame de Paris. Les @PompiersParis sont en train de tenter de maîtriser les flammes. Nous sommes mobilisés sur place en lien étroit avec le @dioceseParis. J'invite chacune et chacun à respecter le périmètre de sécurité. pic.twitter.com/9X0tGtlgba
— Anne Hidalgo (@Anne_Hidalgo) April 15, 2019
So horrible to watch the massive fire at Notre Dame Cathedral in Paris. Perhaps flying water tankers could be used to put it out. Must act quickly!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 15, 2019