New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.1 आंकी गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप (Kermadec Islands) समूह में 10 किलोमीटर की गहराई में आया है। भूकंप के हुए नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक चीन के समयानुसार न्यूजीलैंड में 8.56 बजे भूकंप आया। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
तुर्की और सीरिया था विनाशकारी भूकंप
6 फरवरी को तु्र्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 रही थी। भूकंप से दोनों देशों में 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं लाखों घर और इमारतें ढेर हो गए। भारत ने भी दोनों देशों में मदद के लिए एनडीआरएफ और सेना की मेडिकल टीम भेजी थी।
तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मदद के लिए कई देश सामने आए थे। इस भूकंप से 11 सबसे ज्यादा प्रांतों में कम से कम 9.1 मिलियन लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। लाखों लोगों के बेघर होने से कई परेशानियां सामने आ रही हैं। लोगों को अभी भी शेल्टर होम की मदद लेनी पड़ रही है। स्कूल और अस्पतालों में लोगों ने शरण ली है। धार्मिक स्थलों में भी लोगों को रहने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। वहीं मौसम के कारण लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। सर्दी से लोगों का बुरा हाल है।

— USGS Earthquakes (@USGS_Quakes)