अमेरिकी लेखिका ई. जीन कैरोल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर उनके साथ 23 साल पहले रेप करने का आरोप लगाया है। कैरोल ने अपनी किताब ‘What Do We Need Men For?’ में लिखा है कि कि ट्रम्प ने न्यूयॉर्क के लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर बर्गडोर्फ गुडमैन के ड्रेसिंग रूम में 1990 के दशक के मध्य में रेप किया था।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेखिका के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ट्रंप का कहना है कि वह कैरोल से अपनी जिंदगी में एक बार भी नहीं मिल है। उन्होंने कहा कि कैरोल अपनी किताब बेचने के लिए झूठ बोल रही है। इस बात से उसकी मंशा स्पष्ट हो रही है। इस किताब को फिक्शन के रूप में बेचा जाना चाहिए।

ट्रम्प ने इसे पूरी तरह से फेक न्यूज करार दिया। कैरोल की किताब के कुछ अंश न्यू यॉर्क मैगजीन की वेबसाइट पर प्रकाशित हुए हैं। हालांकि, कैरोल ने प्रिटेंड अंश में ट्रंप का नाम नहीं लिखा है। ट्रंप का नाम शीर्षक में दिया गया है। इसमें लिखा है, ‘घिनौने आदमी डोनाल्ड ट्रंप ने 23 साल पहले बर्गडोर्फ गुडमैन ड्रेसिंग रूप में मेरा उत्पीड़न किया। लेकिन मेरी जिंदगी में आने वाले डरावने लोगों में वह सिर्फ अकेला आदमी नहीं था।’

75 वर्षीय कैरोल एले मैगजीन के लिए लंबे समय से आर्टिकल लिखती रही हैं। कैरोल उन 16 महिलाओं में शामिल थीं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से ट्रम्प पर पिछले कई दशक में यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। इनमें से कई महिलाएं ने साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ये आरोप लगाए थे।

ट्रंप ने अपने लंबे बयान में कहा, ‘उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो खुद की पब्लिसिटी के लिए, किताब बेचने के लिए और अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए ऐसी झूठी कहानियां गढ़ते हैं।’ ट्रंप की तरफ से स्टोर में हुई इस घटना की कोई वीडियो फुटेज या गवाह नहीं होने पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा, ‘मिस कैरोल और न्यू यॉर्क मैगजीनः कोई तस्वीर नहीं? कोई सर्विलांस नहीं? कोई वीडियो नहीं? कोई रिपोर्ट नहीं? आसपास कोई सेल्स अटेंडेंट नहीं? मैं बर्गडोर्फ गुडमैन इस तरह की किसी घटना का फुटेज नहीं होने की पुष्टि के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा, क्योंकि यह हुआ ही नहीं था। ‘