हो सकता था आपको आतंकी संगठन आईएस के हमले की एक और खबर मिलती, मगर एक मुस्लिम शख्स ने अपनी जान देकर इसे नाकाम कर दिया।

इराक के बलद शहर में रहने वाले नजीह शकीर अल-बलदावी नाम का युवक सैकड़ों जाने को बचाने के लिए आपनी जान दे बैठा। दरअसल ISIS ने इराक के सय्यद मोहम्मद के मजार पर हमला करने की योजना बनाई थी। Al-Manar न्यूज के मुताबिक इस हमले का मक्सद मजार को तबाह करना था।

हमलावर जैसे ही मजार के अंदर जाने लगा यहां का स्थानीय निवासी नजीह को इस आत्मघाती पर शक हो गया। नजीह ने दौड़कर उस हमलवार को गले लगा लिया और हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इसमें उन दोनों की ही मौत हो गई।

इस हमले में 37 अन्य लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 लोग घायल हो गए।चश्मदीदों की माने तो अगर नजीह ने आतंकी को गले लगाकर उसे मजार में घुसने से ना रोका होता तो मरने वालों की संख्या सैंकड़ो में होती।

https://twitter.com/YuregiminEzgisi/status/751206668927631360

आपको बता दें यह हमला इराक के कर्दा में हुए भीषण हमले के एक दिन बाद किया गया। कर्दा में हुए हमले में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी, जिसे इराक में 13 साल पहले सद्दाम हुसैन की मौत के बाद अभी तक सबसे बड़ा हमला माना जाता है।

देखिए सय्यद मोहम्मद के मजार हुए हमले की वीडियो-

https://www.youtube.com/watch?v=qywHzOMANUk