नोर्वे में एक मुस्लिम शख्स को पकड़ा गया है। उस शख्स ने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया था। वह भी सिर्फ इस बात पर कि लड़की ‘पश्चिमी तौर-तरीकों’ को ज्यादा मानने लगी थी। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक, जिस शख्स को बलात्कार का दोषी पाया गया है उसकी उम्र 40 साल है। वह नोर्वे के फ्रेड्रीस्टेड में रहता है। उसने अपनी 20 साल की लड़की का बलात्कार किया। उस लड़की ने ही पुलिसवालों को जानकारी दी कि पश्चिमी तौर-तरीके से रहने की वजह से उसके पिता ने सजा के रूप में उसका बलात्कार किया।
पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘पिता इस बात से नाराज था कि उसकी लड़की इस्लामिक तौर-तरीकों को नहीं मानती।’
पुलिस ने बताया कि पिता द्वारा बलात्कार करने के बाद लड़की घर से बाहर की तरफ भागी थी। वहां पर उसे एक डाकिया मिला। लड़की ने उसे सारी बात बता दी। वह डाकिया ही लड़की को पुलिस के पास लेकर गया। हालांकि, शख्स का दावा है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया। लेकिन पुलिस ने रेप होने की पुष्टि की है। खबर के मुताबिक, फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि शख्स को क्या सजा दी जाएगी। शख्स को मनोचिकित्सक के पास भी भेजा गया है। लड़की और उसके पिता की पहचान को भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
वीडियो: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- ‘तीन तलाक इस्लाम में एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है’