सऊदी अरब की एक मुस्लिम ब्यूटी क्वीन ने ‘मिस अरब वर्ल्ड’ से अपना नाम वापस ले लिया है। इस मुस्लिम ब्यूटी क्वीन को ‘मिस अरब वर्ल्ड’ में हिस्सा लेने पर ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा था। इन्हें गालियां और जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। इस तरह से ट्रोल होने से तंग आकर मलक यूसुफ़ नाम की इस ब्यूटी क्वीन ने ‘मिस अरब वर्ल्ड’ प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया। आपको बता दें कि की मिस्त्र में ‘मिस अरब वर्ल्ड’ नाम का एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन होता है। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में खाड़ी देशों से आई सुंदरियां भाग लेती हैं। मलक यूसुफ़ सऊदी अरब की ब्यूटी क्वीन हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 वर्षीय मलक युसूफ को सऊदी सिविल सोसाइटी संगठन द्वारा नॉमिनेटेड किया गया था। युसूफ सऊदी अरब की ऐसी दूसरी महिला हैं जो ‘मिस अरब वर्ल्ड’ में हिस्सा ले रही थीं। मोदा नौरा ने इससे पहले मिस अरब वर्ल्ड में हिस्सा लिया था। नौरा ने 2009 में ये ख़िताब भी जीता था। हालांकि एक बार और ये खिताप पाने का सऊदी अरब का सपना टूट गया है। क्योंकि युसूफ ने लोगों के विरोध के बाद ‘मिस अरब वर्ल्ड’ से अपना नाम वापस ले लिया।
https://twitter.com/mlooka11000/status/941800126066118658