दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में ब्यूटी क्वीन को शराब पीना बड़ा महंगा पड़ गया। मिस पेरू 2019 रही अनायेला गारडोस का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अनायेल शराब पीने के बाद उल्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से उनका ताज छिन गया है।

इसके अलावा वे अब इस साल फिलीपींस में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगी। मिस पेरू से उनका यह खिताब बुधवार को लिया गया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई वीडियो फुटेज आने के कुछ दिन बाद की गई। डेली मेल की खबर के अनुसार वीडियो में वह रिओजा शहर में एक नाइट पार्टी के बाद सीढ़ियों से उतरते हुए लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही हैं।

इसके बाद 20 वर्षीय अनायेला अपने बेड पर बैठने में भी उन्हें मुश्किल हो रही है। इसके बाद वह फर्श पर गिरती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि पेरू में शराब पीने वैधानिक उम्र 18 साल है।

अनायेला का यह शॉकिंग फुटेज साल 2018 की मिस टीन पेरू 19 वर्षीय कैमिला कैनिकोबा ने रिकॉर्ड किया है। कैमिला, गारडोस और योको चांग के साथ मिस पेरू प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थीं।

यह कार्निवल पिछले सप्ताह पेरू के नॉर्दन पेरूवियन प्रांत में हुआ था। मिस पेरू पेजेंट की डायरेक्टर जेसिका न्यूटन ने कहा कि संगठन का कैनिकोबा और चोंग के साथ कोई संबंध नहीं रह गया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार न्यूटन ने कहा, ‘मैं समझती हूं कि नेशनल क्वीन को सबसे बढ़कर विनम्र और प्रतिबद्ध होना चाहिए। अनायेला को अपनी इमेज का ध्यान रखना चाहिए था।’ कैनिकोबा ने कहा कि निजी तौर पर यह वीडियो शेयर करने का एकमात्र मकसद यह था कि मैं अपने दोस्त को बचा सकूं।

मुझे लगता था कि वह गलती से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर न कर दे। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पेरू की इस ब्यूटी क्वीन ने स्वेच्छा से अपना टाइटल छोड़ने से इनकार किया है।

पूर्व ब्यूटी क्वीन ने कहा कि वह अपनी निजता पर हमले के लिए कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही हैं। अनायेला ने एक बयान जारी कर कहा कि मैं उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी जिसने बिना मेरी मर्जी के इस वीडियो को शूट किया। इसके बाद इस वीडियो को फैला दिया जिससे मेरे सम्मान और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।