इस शख्स ने 4 साल के मासूम को पहले पीटा और फिर अपने नाखून से उसके प्राइवेट पार्ट को कुतर-कुतर कर काट दिया। हैरानी की बात है कि यह बच्चा इसी शख्स की गर्लफ्रेंड का था। लड़के की बहन ने बच्चे को चोट पहुंचाए जाने के बाद उसके जख्मों का एक वीडियो और फोटो भी लिया है। इस वीडियो में लड़के चेहरे, गर्दन, कान और पीठ पर खून के निशान नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने 26 साल के मोहम्मद महमूद शार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद महमूद पर बच्चे को प्रताड़ित करने का चार्ज लगाया गया है।

जिस बच्ची ने यह वीडियो बनाया है उसने पुलिस को बताया कि जब महमूद इस बच्चे को उसके घर पर छोड़ कर गया तब मासूम बच्चा मासूम बच्चा चीख और रो रहा था। इसके बाद उसने महमूद से बच्चे के रोने की वजह पूछी लेकिन इस शख्स ने उसे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और वहां से चला गया। इसके बाद इस लड़की ने लड़के के मां को फोन कर उनके बेटे के लगातार रोने के बारे में जानकारी दी। गर्लफ्रेंड द्वारा पूछे जाने पर मोहम्मद महमूद शार ने उस वक्त बच्चे के साथ किसी भी तरह के अमानवीय व्यवहार से इनकार कर दिया था।

अगले ही दिन बच्चे को बाथरुम कराते वक्त जब लड़की की नजर उसके गुप्तांग पर पड़ी तो वो हैरान रह गई। उस वक्त बच्चे ने बताया कि महमूद ने उसके साथ यह सब कुछ किया। लड़की ने तुरंत बच्चे की मां को इस बारे में जानकारी दी औऱ फिर बच्चे को Broward Health Medical Center लाया गया।

आपको बता दें कि मोहम्मद महमूद शार फ्लोरिडा (Florida) के Coconut Creek का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चे के साथ इस वीभत्स घटना को 13 फरवरी को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अपनी गर्लफ्रेंड को Oakland में ड्रॉप करने के बाद महमूद बच्चे को उसकी बहन के घर से ले गया। इसी दौरान उसने रास्ते में इस घटना को अंजाम दिया था।

बहरहाल इस पूरे मामले के खुलासे के बाद आरोपी महमूद ने पुलिसिया पूछताछ में कहा कि लड़के ने खुद अपने गुप्तांग को चोटिल कर लिया है। बहरहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी को Broward County Main Jail में रखा गया है।