Malaysia Kalampur Landslide News: मलेशिया (Malaysia) राजधानी कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) के बाहरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक कैंपसाइट पर भूस्खलन (landslide) से 8 लोगों की मौत हो गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लैंड स्लाइड के बाद 50 से अधिक लोग लापता हैं। राहत और बचाव कर्मियों ने जीवित बचे लोगों के लिए साइट पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Land Slide में फंसे 53 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

राज्य के अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन एक फार्महाउस के पास एक सड़क के किनारे लगभग 3 बजे (12.30 बजे IST) हुआ। आठ मृतकों के अलावा तीन लोग लैंड स्लाइड में घायल हो गए और 51 अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, कुल 92 लोग भूस्खलन में फंस गए थे जिनमें से 53 को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

Rescue Operation जारी

बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। तेजी से लोगों को बाहर निकालने का काम भी जारी है। अग्निशमन विभाग के निदेशक नोराजम खमीस ने बताया कि भूस्खलन कैंपसाइट के ऊपर करीब 30 मीटर की ऊंचाई से हुआ। इससे करीब एक एकड़ का इलाका प्रभावित हुआ। आठ मृतकों के अलावा सात घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक दर्जनों लोग लापता हैं। अग्निशमन और बचाव विभाग ने बताया कि कई लोग घायल हैं। विभाग के अनुसार बचाव अभियान चालू कर दिया गया है और तेजी से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल Land Slide की तस्वीरें

मलेशिया के प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री निक नाजमी निक अहमद ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया, “मैं प्रार्थना करता हूं कि लापता पीड़ितों को जल्द से जल्द सुरक्षित पाया जाए। बचाव दल बहुत पहले से काम कर रहा है। मैं आज वहां जा रहा हूं।” स्थानीय टेलीविजन फुटेज में सड़क किनारे भूस्खलन के दृश्य देखे जा सकते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीरों और वीडियो में बचाव कर्मियों को मिट्टी, पेड़ों और मलबे पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है।