लेबनान के विभिन्न हिस्सों में कुछ दिन पहले पेजर में हुए सीरियल ब्लास्ट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी और 2700 से अधिक लोग घायल हो गए थे। जिसके एक दिन बाद भी देश के कई हिस्सों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में विस्फोट की घटनाएं हुईं जिनमें 14 लोगों की मौत हो गई और करीब 450 घायल हुए थे। इस सबके बीच भारतीय मूल के बिजनेसमैन और नॉर्वे के नागरिक रिंसन जोस (Rinson Jose) का नाम भी इन हमलों से जोड़ा जा रहा है।

जोस बुल्गारिया स्थित कंपनी नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड के मालिक हैं और उन पर घटना के दौरान विस्फोट हुए पेजर की सप्लाई चेन में शामिल होने का संदेह है। रिपोर्ट के मुताबिक हमलों के बाद से जोस लापता है। जिसके बाद से नॉर्वे की पुलिस ने रिंसन जोस की तलाश के लिए इंटरनेशनल सर्च रिक्वेस्ट जारी की है।

जानकारी के मुताबिक, जोस पिछले हफ्ते अमेरिका की यात्रा के दौरान गायब हो गए थे। जोस का नाम लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को पेजर की बिक्री से जोड़ा जा रहा है। जोस बुल्गारिया स्थित कंपनी नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड के मालिक हैं और उन पर घटना के दौरान विस्फोट हुए पेजर की सप्लाई चेन में शामिल होने का संदेह है। रिपोर्ट के मुताबिक हमलों के बाद से जोस लापता है।

हमलों के बाद से जोस लापता

जोस से आखिरी बार 18 सितंबर को संपर्क किया गया था। वह 17 सितंबर को बोस्टन में एक कॉन्फ्रेंस के लिए रवाना हुए थे लेकिन उनकी कंपनी डीएन मीडिया ग्रुप उसके बाद से उन तक पहुंचने में असमर्थ है। जिसके बाद 25 सितंबर को, ओस्लो पुलिस ने लापता व्यक्ति का केस शुरू किया और जोस के लिए इंटरनेशनल सर्च रिक्वेस्ट जारी की। नॉर्वे क्रिमिनल पुलिस क्रिपोस ने पुष्टि की कि यह रिक्वेस्ट विश्व स्तर पर भेजा गया था।

Lebanon Pager Blast: भारतीय मूल के इस लड़के का लेबनान ब्लास्ट से क्यों जोड़ा जा रहा नाम? जानें कौन हैं Rinson Jose

क्रिपोस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी स्थितियों में आम तौर पर ग्लोबल अलर्ट जारी करना होता है, जिसे येलो नोटिस कहा जाता है और आवश्यक होने पर विदेशी अधिकारियों के साथ सीधे काम करना होता है। इंटरपोल ने अभी तक मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बुल्गेरियाई अधिकारियों ने जोस की कंपनी की जांच की पर उन्हें कोई सबूत नहीं मिला कि पेजर बुल्गारिया से निर्मित या निर्यात किए गए थे। नॉर्वे की सुरक्षा पुलिस (पीएसटी) ने संभावित रूप से बिक्री से जुड़ी नॉर्वे के स्वामित्व वाली कंपनी की जांच भी शुरू कर दी है।

लेबनान में पेजर ब्लास्ट

लेबनान में पिछले हफ्ते हे सीरियल ब्लास्ट में हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी में विस्फोट हो गया। माना जाता है कि उनका उपयोग हिजबुल्लाह कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता था। इन धमाकों में 39 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे इज़रायल का हाथ था, हालांकि देश ने अपनी संलिप्तता की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

(Input- Reuters)