वेस्टमिंस्टर एबे में किंग चार्ल्स III को शपथ दिला दी गयी है, इस दौरान उन्होने कहा, ‘मैं यहां सेवा लेने नहीं सेवा करने आया हूं’। स्टमिंस्टर एबे में संगीतमय माहौल है और बड़ी तादाद में मेहमान पहुंचे हैं। कई देशों की मशहूर हस्तियां यहां पहुंची हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन भी शामिल हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु पिछले साल सितंबर में हो गई थी, जिसके बाद किंग चार्ल्स III को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया था।
इससे पहले पीएम ऋषि सुनक देश ने कहा था कि यह राष्ट्रीय गौरव का पल है। उन्होंने कहा, “महाराज चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला का राज्याभिषेक असाधारण राष्ट्रीय गौरव का क्षण होगा।
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को लंदन पहुंचे थे। इस समारोह के लिए करीब 2,000 लोगों को आमंत्रित किया गया था।
राज्याभिषेक समारोह को लेकर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने जानकारी दी थी कि यहां की प्रथा है कि शुरुआत में बाइबिल के कुछ अंश पढ़े जाएंगे..सबसे पहले ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी के दौरान बाइबिल के कुछ अंश पढ़ेंगे। सुनक हिंदू धर्म को मानने वाले ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में उनका बाइबिल का कुछ अंश पढ़ना बहु-आस्था को प्रदर्शित करेगा।
क्या है खास 5 पॉइंट्स में समझिए
- ‘थ्रोन चेयर्स’ का इस्तेमाल 12 मई, 1937 को किंग जॉर्ज षष्टम और महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के लिए किया गया था। यह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद किंग चार्ल्स III के प्रवेश की धार्मिक पुष्टि है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु पिछले साल सितंबर में हो गई थी। जिसके बाद किंग चार्ल्स III को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया था।
- वेस्टमिंस्टर एबे में जारी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में किंग चार्ल्स III को शपथ दिला दी गयी है, इस दौरान उन्होने कहा कि ‘मैं यहां सेवा लेने नहीं सेवा करने आया हूं’
- राज्याभिषेक समारोह क दौरान किंग चार्ल्स III को शपथ दिलाई गई, किंग चार्ल्स III ने होली गॉस्पेल पर हाथ रखकर शपथ ली कि वह कानून और चर्च ऑफ इंग्लैंड को बनाए रखेंगे।
- इस समारोह में शिरकत करने स्पेन के किंग फ़िलिप VI, मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट, वहीं किंग अब्दुल्लाहII और जॉर्डन की क्वीन रानिया भी पहुंची हैं।
- किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के लिए करीब 2,000 लोगों को आमंत्रित किया गया था,अतिथियों की यह संख्या महारानी एलिज़ाबेथ II की ताजपोशी में आए अतिथियों की संख्या से काफी कम है।