जापान अपनी घटती पॉपुलेशन और उम्रदराज होती जनसंख्या से जूझ रहा है। ऐसे में देश में काम पर भी असर पड़ रहा है क्योंकि वर्क फोर्स भी कम हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए टोक्यो प्रशासन ने नया तरीका खोज निकाला है। सरकार अब अपने कर्मचारियों के लिए चार दिनों का वर्क वीक लागू करने वाली है।
टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने घोषणा की है कि अप्रैल 2025 से मेट्रो सिटी सरकारी कर्मचारियों के पास हर हफ्ते तीन दिन की छुट्टी का विकल्प होगा। NBC न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन असेंबली के चौथे नियमित सत्र में अपने नीतिगत संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “हम कार्य शैलियों की समीक्षा फ्लेक्सिबिलिटी के साथ करेंगे, इस बात का ध्यान रखते हुए कि किसी को भी बच्चे के जन्म या बच्चे की देखभाल जैसी चीजों के कारण अपना करियर नहीं छोड़ना पड़े।”
जापान में घट गयी प्रजनन दर
इस पहल का उद्देश्य जापानी कपल में प्रजनन को प्रोत्साहित करना है क्योंकि देश की प्रजनन दर काफी कम हो गई है। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, परिवार निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी प्रयासों में वृद्धि के बावजूद, पिछले साल यह दर प्रति महिला 1.2 बच्चों तक गिर गई। जनसंख्या स्थिरता के लिए न्यूनतम 2.1 की दर की आवश्यकता होती है।
जापान की सरकार ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए निकाला यह तरीका
गवर्नर कोइके ने एक अतिरिक्त उपाय पेश किया, जिसके तहत प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के माता-पिता को कुछ सैलरी एडजस्टमेंट के बदले में अपने काम के घंटे कम करने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि टोक्यो देश के लिए इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हमारे लोगों के जीवन, आजीविका और अर्थव्यवस्था की रक्षा और वृद्धि के लिए पहल करे।”
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ऑफिस में पुलिस की रेड, अचानक लागू की थी इमरजेंसी
स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में पिछले साल केवल 727,277 बच्चे पैदा हुए। इस कम आंकड़े का श्रेय देश के ओवरटाइम वर्क कल्चर को दिया जा सकता है, जो अक्सर महिलाओं को कैरियर और मातृत्व के बीच चयन करने के लिए मजबूर करती है। वर्ड बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि जापान की लैंगिक रोजगार असमानता अन्य अमीर देशों से अधिक है, पिछले साल पुरुषों की 72% की तुलना में महिलाओं की भागीदारी 55% है। ऐसे में प्रस्तावित चार दिनों का वर्क वीक सरकारी कर्मचारियों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए अतिरिक्त समय प्रदान कर सकता है। पढ़ें- Live: नयी सीरिया सरकार का समर्थन करेगा अमेरिका