जापान एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया है। जापान के फुकुशिमा में जबरदस्त भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई जा रही है। भूकंप के बाद सुनामी की 1 मीटर ऊंची लहरें भी जापान के तट से टकराईं। भूकंप का केन्द्र फुकुशिमा के तट के पास समुद्र में करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की आशंका के चलते फुकुशीमा शहर को खाली करने की चेतावनी जारी कर दी गई थी।
इसके अलावा न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भी 6.3 तीव्रता का भूकंप आने की खबरे हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 6:38 पर आया। अभी किसी तरह के नुकसान या लोगों के घायल होने की खबर नहीं है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी फुकुशीमा स्थित अपने न्यूक्लियर प्लांट्स की जांच कर रही है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर ने बताया कि फुकुशीमा न्युक्लियर प्लांट के पास जापान के तट से एक मीटर ऊंची सूनामी की लहरें टकराईं।
बता दें कि मार्च 2011 के भूकंप और सुनामी में फुकुशीमा स्थित तेपको दाइचि न्यूक्लियर प्लांट तबाह हो गया था। इस महीने में ये तीसरे भूकंप के झटके हैं, इससे पहले न्यूजीलैंड और उसके बाद दिल्ली में भी भूकंप आ चुका है। हरियाणा में केंद्र वाले इस भूकंप से जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लोगों में डर का महौल जरूर बन गया था। जापान की भूकंप की विस्तृत जानकारी चुकाई जा रही है।
Unbelievable 4 min video footage of 7.3 Japan earthquake prayers. #fukushima #earthquake #Terremoto #Japan https://t.co/1Rgha8AEpT
— Karen M. Smith (@kmstexas) November 21, 2016
Strong quake hits northeastern Japan, tsunami warning issued: AFP
— ANI (@ANI) November 21, 2016
Earthquake with 6.3 magnitude strikes off New Zealand's Northern Island: USGS
— ANI (@ANI) November 22, 2016