अमेरिका के इंडियाना में एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। खास बात है कि महिला के लाश की साथ एक अजगर लिपटा हुआ था। अजगर ने महिला के गले को अपने फंदे में लपेटा हुआ था। जानकारी के अनुसार इस महिला ने अपने घर में करीब 140 सांप पाल रखे थे।
पुलिस ने बताया कि ऑक्सफोर्ड के स्थित एक घर में लौरा हर्स्ट नाम की महिला के मौत की खबर मिली थी। मौके पर पुलिस जब पहुंची तो उसने देखा कि महिला के गर्दन में आठ फुट का अजगर लिपटा हुआ था। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत संभवत अजगर द्वारा गर्दन में लिपटने के बाद दम घुटने से हुई होगी।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने घर पर कई सांप पाले हुए थे। इस घर का मालिकाना हक बेंटन काउंटी के शेरिफ डॉन मनसन के पास है। स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार डॉन भी महिला के घर के पास ही रहते हैं। इंडियान पुलिस ने महिला के घर से 140 सांप बरामद किए।
इनमें से 20 सांप खुद महिला के हैं। महिला के शव को सबसे पहले देखने वाले मनसन ने स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि उसकी मौत एक दर्दनाक हादसा है। अजगर सांप की प्रजाति के जीव है जो अफ्रीका, एशिया और आस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इनकी 30 से अधिक प्रजातियां ज्ञात है और इन्हें दुनिया के सबसे बड़े सांपों के रूप में जाना जाता है।
33 साल में पहली बार देखा ऐसा सांपः इंडिया स्टेट पुलिस के सार्जेंट किम राइली ने कहा कि उन्होंने इस तरह का मामला पहले कभी नहीं देखा है। सार्जेंट ने बताया कि उन्होंने 33 साल की अपनी नौकरी के दौरान पहली बार इतना बड़ा सांप देखा है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को खुद से 6 फुट से अधिक के सांप को हैंडल नहीं करना चाहिए।
मामले के जांचकर्ताओं का कहना है कि सभी सांपों को अच्छी तरह से स्टोर किया हुआ था। उनका मानना है कि हर्स्ट की मौत एक दुर्घटना हो सकती है।
