हंगैरियन यूरोपियन पार्ल्यामेंट के राजनेता ने माना कि वह बेल्जियम पुलिस द्वारा सेंट्रल ब्रूसेल्स में पिछले सप्ताह आयोजित कोविड-19 लॉकडाउन सेक्स ऑर्जी में शामिल हुआ था। इसके बाद उन्हें संसद से इस्तीफा देना पड़ गया।
हंगरी की सत्ताधारी अल्ट्रा कंजरवेटिव फिदेस्ज पार्टी से जोजेफ सजाजेर ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। सांसद ने अपने बयान में स्वीकार किया कि वह पार्टी में शामिल हुए थे। बेल्जियम की मीडिया जिस तरह की पार्टी की बात कर रही है, उसपर जोजेफ ने कोई टिप्पणी नहीं की है। मीडिया का कहना है कि यह सेक्स पार्टी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें मौखिक चेतावनी दी थी और इसके बाद घर छोड़ आई थी।
बेल्जियन अखबार ने दावा किया था कि मंगलवार को पुलिस ने एक पार्टी में रेड डाली थी जिसमें 25 लोग शामिल थे। इसमें सांसद जोजेफ भी शामिल थे। एचएलएन अखबार ने कहा था कि इस पार्टी में कई और डिप्लोमैट मौजूद थे। ब्रुसेल्स के प्रशासन ने पुष्टि की है कि पुलिस ने मंगलवार को एक फ्लैट में चल रही पार्टी को बंद करवाया था क्योंकि इसकी वजह से लोग डिस्टर्ब हो रहे थे।
बताया गया कि फ्लैट में 20 लोग मौजूद थे। प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बताया कि एक शख्स भागने की कोशिश कर रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास आईकार्ड भी नहीं था। बाद में घर जाकर उसने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट दिखाया। उसके हाथ से खून भी बह रहा था। संभव है कि भागने की कोशिश में उसे चोट लग गई हो।
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों पर कोविड के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पार्टी में ड्रग्स यूज होने का भी आंदेशा है इसिलए नारकोटिक्स की भी बात कही गई है। हालांकि सांसद ने ड्रग्स की बात से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि फ्लैट से उत्तेजना वाली गोलियां पाई गईं। जोजेफ पार्टी के फाउंडिंग मेंबर हैं और उन्होंने नए संविधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बच्चों की अश्लील तस्वीरें शेयर करने के मामले में उन्हें पहले भी सजा हो चुकी है। वह एक साल जेल में रहे और उन्हें पार्टी से भी निलंबित किया गया था।

