अमेरिका में होने वाले प्रेसिडेंट इलेक्शन की गहमा-गहमी के चलते हिस्सा लेने वाली कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन इन दिनों इस बार खबरों की सुर्खियों में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई हैं।
दरअसल, हिलेरी पर अपने पति और देश के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को पीटने का आरोप लगा है। इसका दावा राजनीतिक रणनीतिकार रॉजर स्टोन की किताब ‘द क्लिंटन्स वॉर ऑन वुमन’ में किया गया है।
यह किताब 13 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है, जिसमें हिलेरी से जुड़ी लगभग सभी बातों का खुलासा किया जाएगा। आपको बता दें कि इस किताब का कुछ हिस्सा न्यूयॉर्क पोस्ट और डेली मेल में पब्लिश हुआ है।
यह मार्च 1993 का एक किस्सा है। बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति थे। उनकी पत्नी हिलेरी को एक दिन अपनी मां की बीमारी की खबर मिली। वे तुरंत उन्हें देखने लिटल रॉक चली गईं।
लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें अपने पति और राष्ट्रपति बिल के बारे में एक चौका देने वाली खबर मिलती है, जिसमें हिलेरी को पता चला कि गायिका बारबरा स्ट्रेसैंड व्हाइट हाउस में उनके पति बिल से मिली थीं।
यही नहीं, बारबरा रात भर वहां रुकी भी थीं। खबर मिलते ही हिलेरी आगबबूला हो गईं। तुरंत अगली फ्लाइट पकड़कर वॉशिंगटन पहुंच गईं और चंद घंटों बाद ही व्हाइट हाउस में वे बिल क्लिंटन से मुखातिब थीं। इसके बाद दूसरे दिन बिल का सामना किसी प्रोग्राम में एक जर्नलिस्ट से हो गया।
बिल क्लिंटन की गर्दन और चेहरे पर खरोंच के गहरे निशान थे। उस जर्नलिस्ट से रहा नहीं गया तो चोट की वजह पूछ बैठा। इस पर बिल ने जवाब दिया,”शेव करते वक्त ब्लेड से कट लग गए हैं।” इतना कहकर बिल कन्नी काट गए। लेकिन यह जवाब ‘दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति’ का नहीं था, बल्कि घर की चहारदीवारी के भीतर ‘पत्नी से पिटने वाले पति’ का था। यह बात बिल को तो पता थी ही, शायद वह पत्रकार भी जानता था।
किताब के मुताबिक गुस्सा आने पर हिलेरी का व्यवहार बेहद आक्रामक और हिंसक हो जाता था। अतीत में वह बिल पर कई बार किताबें, एशट्रे फेंक चुकी हैं और चेहरे पर थप्पड़ भी जड़ चुकी हैं।
राजनीतिक सलाहकार रॉजर स्टोन की हिलेरी के बर्ताव के बारे में बताने वाली यह किताब इस महीने के अंत में आने वाली है। पुस्तक का नाम है द क्लिंट्ंस वार ऑन वुमेन।
न्यूयॉर्क डेली टाइम्स और डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक, लेखक ने दावा किया है कि हिलेरी पति बिल को पीटती थीं। उन पर ठोस वस्तुओं से प्रहार करती थीं। नाखूनों से खरोंचती थीं। इससे कई बार उनके शरीर से खून निकल आता था।
स्टोन के मुताबिक, पति बिल के मामले में हिलेरी का अतीत घरेलू हिंसा से भरा पड़ा है। इतना ही नहीं वह अपने स्टॉफ और सीक्रेट सर्विस के एजेंटों को भी आतंकित करती रहती थीं।
इस पुस्तक में हिलेरी के इर्द-गिर्द उड़ती अफवाहों और साजिशों की कहानियों का पूरा ब्योरा है। यह उस समय से है जब बिल क्लिंटन अरकंसास के गर्वनर थे।