लातीनी अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई और पराग्वे, अर्जेंटीना व उरुग्वे में करीब लगभग डेढ़ लाख लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इस बाढ़ ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हो रहे समारोहों का मजा किरकिरा कर दिया है। यह जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कल बताया कि पराग्वे में करीब 1,30,000 लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा। बाढ़ को देखते हुए पराग्वे के राष्ट्रपति होरासिओ कार्टेज ने आपात की स्थिति घोषित कर दी है।

पराग्वे में वाहन पर एक पेड़ गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि असंसियन में रात में मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य महिला की पेड़ गिरने से मौत हो गई। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैंं। इस बीच अर्जेंटीना में बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।