अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीएनएन ने अल पासो के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ ओलिविया जीपेडा के हवाले से बताया कि मॉल में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय केटीएसएम9 समाचार चैनल ने पहले 18 लोगों को गोली लगने की खबर दी थी लेकिन उसने यह नहीं बताया था कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए।
यूएसः शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 लोगों के मारे जाने की आशंका
स्थानीय समाचार चैनल ने पहले 18 लोगों को गोली लगने की खबर दी थी लेकिन उसने यह नहीं बताया था कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 04-08-2019 at 06:39 IST