पेरिस में बुधवार को एक बार फिर आतंकवादी हमला हुआ। शहर के उत्‍तरी इलाके सेंट डेनिस में चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान पुलिस का सामना आतंकियों से हो गया। एक अपार्टमेंट में पांच आतंकवादी छिपे थे। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। इसके बाद सेना को भी बुलाया गया। मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत हुई। मरने वालों में एक महिला आतंकी है। उसने खुद को उड़ा लिया। सात लोग गिरफ्तार किए गए। आतंकियों ने पुलिस के एक खास खोजी कुत्‍ते को भी मार दिया। इस कुत्‍ते को विस्‍फोटकों का पता लगाने के लिए खास तौर पर ट्रेनिंग दी गई थी। इस कुत्‍ते का नाम डीजल बताया गया है। वह बेल्जियन मैलिनोइस नस्‍ल का था। उसकी उम्र सात साल थी।

बीते शुक्रवार को पेरिस में एक कंसर्ट हॉल में आतंकियों ने हमला कर करीब 130 लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद से ही पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है। आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले भी किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को जहां मुठभेड़ हुई, वहां एक अपार्टमेंट में शुक्रवार के हमले का मास्‍टरमाइंड छिपा था। सात घंटे चली मुठभेड़ के बाद ऑपरेशन तो खत्‍म हो गया, लेकिन पुलिस ने यह नहीं बताया कि मास्‍टरमाइंड उसके हाथ लगा या नहीं।


हमले के बाद शहर में बढ़ी संख्या में तैनात किए सिपाही (Photo- PTI)
हमले के बाद शहर में बढ़ी संख्या में तैनात किए सिपाही (Photo- PTI)

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा (Photo-PTI)

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा (Photo-PITI)

आतंकियों की खोजबीन करते फ्रांसीसी जवान( Photo-PTI)

आतंकियों की खोजबीन करते फ्रांसीसी जवान( Photo-PTI)

पेरिस का कंसर्ट हॉल, जहां पर आतंकियों ने बीते शुक्रवार किया था हमला
पेरिस का कंसर्ट हॉल, जहां पर आतंकियों ने बीते शुक्रवार किया था हमला

Also Read: 

ISIS के खिलाफ तेज हुए हवाई हमले, जेहादी ठिकानों पर फिर बरसाए गए बम 

ISIS में शामिल होना चाहता था, लौटकर भारत के खिलाफ जंग छेड़ना चाहता था सलमान