Google का कहना है कि वह अपने मैप पर मैक्सिको की खाड़ी और डेनाली का नाम तभी बदलेगा जब अमेरिका की सरकार आधिकारिक रूप से यह बदलाव करेगी। कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह मैप में तभी बदलाव करेगी जब सरकार मैक्सिको की खाड़ी जलक्षेत्र और डेनाली पर्वत के लिए अपनी आधिकारिक लिस्ट को अपडेट कर देगी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के बाद आदेश दिया था कि दक्षिणी अमेरिका, मैक्सिको और क्यूबा से सटे समुद्री क्षेत्र का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी किया जाए। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी का नाम बदलकर फिर से माउंट मैककिनले कर दिया जाए।
जिसके बाद अब गूगल ने X पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे यहां लंबे समय से यह प्रथा चली आ रही है कि जब आधिकारिक सरकारी स्रोतों में नाम अपडेट हो जाता है, तो हम उसमें बदलाव कर देते हैं।” गूगल ने कहा, “जब ऐसा होगा तो हम अमेरिका में गूगल मैप्स को तुरंत अपडेट करेंगे ताकि माउंट मैककिनले और अमेरिका की खाड़ी दिखाई दे सकें।”
कब से कहलाती है यह मैक्सिको की खाड़ी?
मेक्सिको की खाड़ी को यह नाम 1600 के दशक के अंत से दिया गया था। यह पानी के उस हिस्से की बात करता है जो उत्तर में टेक्सास से फ्लोरिडा तक संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी तट से घिरा हुआ है। यह मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप को भी घेरे हुए है। राष्ट्रीय उद्यान सेवा के अनुसार यह वर्ल्ड की नौवीं सबसे बड़ी वॉटर बॉडी है।
ट्रंप के नए आदेशों से अमेरिका की सेना में क्या बड़े बदलाव होंगे, ट्रांसजेंडर्स की मुश्किलें बढ़ेंगी?
मोटे तौर पर अलास्का के आकार का यह क्षेत्र 615,000 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फैला है और पूर्व से पश्चिम तक लगभग एक हजार मील चौड़ा और उत्तर से दक्षिण तक 660 मील चौड़ा है। अमेरिकी मत्स्य एवं वन्य जीव सेवा के अनुसार, खाड़ी की तटरेखा लगभग 3,540 मील लंबी है, जिसमें से आधे से अधिक हिस्सा मैक्सिको के तट से लगा हुआ है। खाड़ी का कुल क्षेत्रफल लगभग 1.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।
यह खाड़ी मुख्य रूप से तीन देशों—मैक्सिको, अमेरिका, और क्यूबा—के बीच स्थित है। यह खाड़ी उत्तर में अमेरिका के राज्यों, जैसे टेक्सास, लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा और फ्लोरिडा के तटों से घिरी हुई है। दक्षिण में यह मैक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप से जुड़ी हुई है। पूर्व में यह फ्लोरिडा की पेनिंसुला से और पश्चिम में मैक्सिको के तटीय क्षेत्रों से घिरी हुई है।
गल्फ ऑफ मैक्सिको अपने आर्थिक महत्व के लिए जानी जाती है
यह खाड़ी दुनिया के प्रमुख तेल और गैस उत्खनन क्षेत्रों में से एक है। कई देशी और अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियां यहां से तेल और गैस निकालती हैं। खाड़ी के पानी में मछली पकड़ने का भी काफी महत्व है, विशेषकर शार्क, झींगे, और अन्य समुद्री जीवन के लिए। फ्लोरिडा और मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में समुद्र तट और रिसॉर्ट्स की वजह से यह पर्यटन के लिए भी एक प्रमुख स्थल है।
अलास्का के मूल निवासियों के लिए पहाड़ का पसंदीदा नाम डेनाली है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में इसे इसके पिछले नाम मैककिनले से बदलने का आदेश दिया था। इसे पूर्व राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को श्रद्धांजलि देते हुए यह नाम रखा गया था। पढ़ें- अमेरिका के लोगों के लिए इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप, ‘खजाना’ भरने के लिए बनाया ये प्लान