फ्रांस के सर्वाधिक लोकप्रिय समकालीन कवि वेस बोनेफॉय का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार (2 जुलाई) को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि 30 भाषाओं में अनुदित 100 से अधिक किताबों के लेखक देशवासियों के चहेते थे। साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए कई बार उनके नाम की चर्चा की गई थी।
कॉलेज डी फ्रांस रिसर्च एंड एजुकेशन इंस्टिट्यूट के अनुसार शुक्रवार (1 जुलाई) को उनका निधन हो गया। वह वहां मानद प्रोफेसर थे। बोनेफॉय का जन्म 1923 में मध्य फ्रांस के टूर्स में हुआ था। उनके पिता रेलवे में काम करते थे और उनकी मां एक विद्यालय में अध्यापिका थीं।

