France Fire: फ्रांस के ल्योन (Lyon) शहर में शुक्रवार (16 दिसंबर) सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने इसकी जानकारी दी है।
Lyon की सात मंजिला रिहायशी इमारत में आग
यह आग ल्योन शहर के वॉल्क्स-एन-वेलिन की सात मंजिला रिहायशी इमारत में लगी। आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और फिर ऊपर की ओर फैलती चली गई। आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। आग शुक्रवार सुबह तीन बजे के आसपास लगी थी। फिलहाल अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
France Fire: आग की चपेट में आने से दस लोगों की मौत
फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने बताया कि वाउलक्स-एन-वेलिन में एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। गृह मंत्री ने बताया कि वह लगातार राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में 170 दमकलकर्मी जुटे रहे। आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों की जांच की जाएगी।
घटनास्थल पर करीब 170 दमकलकर्मी (Firefighters) मौजूद
ल्योन शहर के स्थानीय प्राधिकरण ने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर करीब 170 दमकलकर्मी मौजूद हैं। इस हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर है, जबकि दो दमकलकर्मियों सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि आग लगने वाली जगह पर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। प्राधिकरण ने कहा कि आग लगने की जानकारी सबसे पहले 3.12 बजे आपातकालीन सेवाओं को दी गई और 3.25 बजे तक लगभग 170 दमकलकर्मी और 65 अग्निशमन ट्रक घटनास्थल पर मौजूद थे।
हाउसिंग मिनिस्टर ओलिवियर क्लेन ने कहा कि मैंने वाल्क्स-एन-वेलिन के मेयर हेलेन जियोफ्रॉय से बात की थी और शहर का दौरा करूंगा। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं आज सुबह वहां के निवासियों, स्थानीय अधिकारियों और आपात सेवाओं से मिलने जा रहा हूं।”