जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई थी। जिसके कुछ घंटे के बाद अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। शिंजो आबे शुक्रवार को जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान उनपर एक हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया था। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज का दावा है कि अधिकारियों ने शिंजो आबे की मौत की पुष्टि की है। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने पूर्व पीएम आबे की हत्या के बाद शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। आबे की हत्या पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दुख जताया है।

हमले को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बीजिंग में एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले से चीन सदमे में है, चीन उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और उम्मीद करता है कि वह खतरे से बाहर हो जाएंगे और वो जल्द ही ठीक हो।

इस हमले को लेकर जानकारी सामने आई है कि हमलावर रैली में पत्रकार बनकर आया था और मौका पाकर शिंजो आबे को गोली मार दी। वहीं डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। हमले के बाद जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने देश को संबोधित किया। इस दौरान वो भावुक भी दिखे।

उन्होंने एक बयान में हमले की निंदा करते हुए कहा, “यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”

बता दें कि यह घटना उस वक्त हुई जब वो जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। 67 वर्षीय शिंजो आबे का हार्ट फेल हो गया है और उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। डाक्टरों को उनके बचने की उम्मीद काफी कम है। वहीं, गोली मारने के आरोप में 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताते हुए कहा, “मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”

Live Updates

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जापान की नारा सिटी में भाषण दे रहे थे और इसी दौरान उन पर एक हमलवार ने गोली चला दी। यह घटना शुक्रवार(8 जुलाई) सुबह करीब 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.29 बजे) की है। हाईलाइट्स

21:29 (IST) 8 Jul 2022
दिल में घुस गई थी गोली- डॉक्टर्स

अस्पताल में शिंजो आबे का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि "गोली दिल में घुस गई" थी। एक डॉक्टर ने कहा- "गोली के घाव के कारण दिल में एक बड़ा छेद हो गया था। उन्हें दो बार गोली मारी गई थी"।

20:07 (IST) 8 Jul 2022
नेपाल ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर 9 जुलाई को नेपाल ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

18:52 (IST) 8 Jul 2022
आबे की हत्या पर बाइडेन ने भी दुख जताया

आबे की हत्या पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दुख जताया है। बाइडेन ने कहा कि एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान आबे की हत्या की घटना से वे स्तब्ध हैं।

18:17 (IST) 8 Jul 2022
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया है।

17:02 (IST) 8 Jul 2022
अमित शाह ने भी जताया आबे की हत्या पर शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने जापान के पूर्व पीएम को भारत का महत्वपूर्ण दोस्त बताया।

16:58 (IST) 8 Jul 2022
आबे की हत्या पर सोनिया गांधी ने भी जताया शोक

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। उन्होंनें कहा कि कई वर्षों तक आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक रहे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा करने के लिए बहुत कुछ किया।

16:18 (IST) 8 Jul 2022
राहुल गांधी ने भी जताया शोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया है। साथ ही राहुल गांधी ने भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया।

15:22 (IST) 8 Jul 2022
पीएम मोदी ने आबे के साथ की तस्वीर साझा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

15:06 (IST) 8 Jul 2022
भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया - राजनाथ सिंह

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

14:55 (IST) 8 Jul 2022
भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

शिंजो आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक ( 9 जुलाई) की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया।

14:51 (IST) 8 Jul 2022
पीएम मोदी ने आबे की मौत पर जताया शोक

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिंजो ने अपनी पूरी जिंदगी जापान और दुनिया को बेहतर बनाने में लगा दी।

14:39 (IST) 8 Jul 2022
शिंजो आबे की मौत की हुई पुष्टि

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज का दावा है कि अधिकारियों ने शिंजो आबे की मौत की पुष्टि की है। बता दें कि शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई थी। जिसके कुछ घंटे के बाद अधिकारियों ने उनके मौत की पुष्टि की है। हमले के वक्त आबे जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे।

https://twitter.com/ANI/status/1545329462908112896

13:55 (IST) 8 Jul 2022
चीन ने व्यक्त किया दुख

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बीजिंग में एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले से चीन सदमे में है, चीन उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और उम्मीद करता है कि वह खतरे से बाहर हो जाएंगे और जल्द ही ठीक हो।

13:32 (IST) 8 Jul 2022
हमलावर ने कहा- शिंजो आबे से असंतुष्ट था

जापानी मीडिया के हवाले से सामने आई खबर के अनुसार शिंजो आबे पर हमला करने वाले आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसका कहना है कि वह आबे से असंतुष्ट था और उनकी हत्या करना चाहता था।

12:45 (IST) 8 Jul 2022
जापान के पीएम ने बुलाई बैठक

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने हमले की प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे अपने मंत्रियों की एक बैठक बुलाई है।

12:17 (IST) 8 Jul 2022
बड़ा खुलासा- पत्रकार बनकर आया था हमलावर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि हमलावर रैली में पत्रकार बनकर आया था और मौका पाकर शिंजो आबे को गोली मार दी।

11:29 (IST) 8 Jul 2022
जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का आया बयान

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक बयान में हमले की निंदा करते हुए कहा, "यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं... इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।"

11:28 (IST) 8 Jul 2022
राहुल गांधी ने कहा- स्तब्ध हूं

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

11:24 (IST) 8 Jul 2022
व्हाइट हाउस से जारी हुआ बयान- बारीकी से कर रहे हैं निगरानी

व्हाइट हाउस ने कहा, "जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के ख़िलाफ़ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं हमारी संवेदनाएं हैं।"

11:19 (IST) 8 Jul 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताते हुए कहा, "मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।"

11:15 (IST) 8 Jul 2022
जापान में लागू है बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून

बता दें कि जापान को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। यहां बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं। ऐसे में पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुआ यह हमला हैरान करने वाला है।

11:10 (IST) 8 Jul 2022
संदिग्ध पूर्व समुद्री आत्मरक्षा बल का सदस्य

बता दें कि जिस संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है उसको लेकर रॉयटर्स ने जापान स्थित फ़ूजी टीवी के हवाले से कहा है कि वो पूर्व समुद्री आत्मरक्षा बल का सदस्य है।

11:05 (IST) 8 Jul 2022
अमेरिकी राजनयिक एंथनी ब्लिंकन ने जताया दुख

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर जी20 बैठक से इतर शीर्ष अमेरिकी राजनयिक एंथनी ब्लिंकन ने इस घटना पर कहा, "हमारी प्रार्थनाएं शिंजो आबे और उनके परिवार के साथ हैं। यह एक बहुत ही दुखद क्षण है।

11:01 (IST) 8 Jul 2022
41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया गिरफ्तार

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व जापान PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। इसके साथ ही एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।

67 साल के ​​​​​​शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनकी छवि एक आक्रामक नेता के तौर है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, जिसके चलते 2007 में उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का ताल्लुक एक राजनीतिक परिवार से है। उनके दादा नोबुसुके किशी भी जापान के प्रधानमंत्री रह चुके थे।