मैकब्राइड पश्चिमी कनाडाई प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में मैकब्राइड गांव के निकट हिमस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। ब्रिटिश कोलंबिया में कोरोनर जांच सेवा के अधिकारी बार्ब मैकलिंटोक ने कहा कि शुक्रवार दोपहर बाद इलाके में भीषण हिमस्खलन हुआ।

बीसी के प्रिंस जॉर्ज से दो कोरोनर भेजे गए हैं और रॉयल कनाडाई माउंडेड पुलिस जांच कर रही है। ऐवलांच कनाडा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह हिमस्खलन मानव जनित गतिविधियों के कारण हुआ है। मैकब्राइड प्रिंस जॉर्ज से करीब 210 दक्षिण पूर्व में स्थित है।