दक्षिण अफ्रीका के तटीय शहर डरबन में एक अनाथालय में गुरुवार (14 जुलाई) को आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और 4 बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतकों में ज्यादातर संख्या बच्चों की है। आग में मारे गए बच्चों की कुल संख्या छह है जिनमें से सबसे छोटे बच्चे की उम्र महज आठ साल है। आपात सेवाओं के प्रवक्ता राबर्ट मैकेंजी ने बताया, “आज तड़के सुबह करीब 2:20 बजे हम घटनास्थल पर पहुंचे। चार और लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कोई भी गंभीर हालत में नहीं है।’’
आग अनाथालय के लड़कों के खंड से फैली और इसमें मारे गए सभी लड़के हैं जिनकी उम्र आठ वर्ष से 21 वर्ष के बीच है। इस आग को करीब चार घंटे में बुझाया जा सका और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। फरवरी, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणपूर्व में क्वाजुलु-नटाल के इसी प्रांत में एक अन्य अनाथालय में लगी आग में 13 बच्चे और दो वयस्क मारे गए थे। गौरतलब है कि इसी इलाके में एक अन्य अनाथालय में आग लग जाने से 2010 में 13 बच्चों और 2 वयस्कों की मौत हो गई थी।

