वडा के डाटाबेस से गोपनीय जानकारी चुराने वाली हैक टीम फैंसी बीयर्स के माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर पर फालोअरों की संख्या पांच हजार से ज्यादा हो गई है। इस हैक टीम ने सितंबर में ही ट्विटर पर अपना खाता खोला। हैक टीम ने अपना पहला ट्वीट 12 सितंबर को किया और अब तक वह 30 ट्वीट कर चुकी है। उसने जिन 21 अकाउंट को फॉलो कर रखा है उसमें हिलेरी क्लिंटन, व्हाइट हाउस, अमेरिकी विदेश विभाग और वाडा भी शामिल है।

ट्वीट नंबर एक में हैक टीम ने लिखा-शुभकामनाएं। हम फैंसी बीयर्स हैक टीम हैं। हमने वाडा का डाटाबेस हैक किया है। कृपया, हमारी वेबसाइट फैंसीबीयर्स डॉट कॉम पर जाएं। इसके बाद हैक टीम ने सिमोन बाइल्स, वीनस और सेरेना विलियम्स के प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल की पाजीटिव रिपोर्ट के बारे में ट्वीट किया। इन दोनों ही ट्वीट को लोगों ने काफी लाइक और रीट्वीट किया लेकिन इसके बाद किए गए ट्वीट की लोकप्रियता में कमी आई।

’फैंसी ने फॉलो करने के लिए अधिकतर अमेरिकी संस्थानों या व्यक्तियों को ही चुना है। यह उसकी रणनीति हो सकती है।
’सबसे पहले उसने द डेमोक्रेट्स को फॉलो किया। यह अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी का आधिकारिक ट्विटर खाता है।
’इसके बाद उसने एनएसए/सीएसएस, हिलेरी क्लिंटन, ओलंपिक्स (द ओलंपिक गेम्स), द व्हाइट हाउस, वाडा और अमेरिकी विदेश विभाग को फॉलो किया।
’रूसी कहे जा रहे इस समूह की फॉलोइंग सूची में पहले सात नामों में अमेरिका के शक्तिशाली विभाग या व्यक्ति या फिर ओलंपिक और वाडा जैसे सर्वोच्च खेल संगठन शामिल हैं।
’इसके बाद फैंसी बियर्स ने हैकर संसार से जुड़े समूहों को फॉलो करना शुरू किया।

फॉलोइंग सूची का दिलचस्प चयन
’बहुत ही दिलचस्प और छोटी सूची है हैक टीम की फॉलो करने की। उसने सिर्फ 21 लोगों को फॉलो कर रखा है। उसमें 11 ऐसे समूह हैं जो वास्तव में हैकर ही हैं। इनमें ज्यादातर के नाम अनॉनिमस ही हैं या इनके साथ कुछ और नाम आगे जुड़ा है। साथ ही हैकर नाम के भी कुछ समूह हैं।
’सबसे दिलचस्प नाम विकीलीक्स का है। इनके अलावा द व्हाइट हाउस ओलंपिक्स, वाडा, डिपार्टमेंट आॅफ स्टेट (अमेरिकी सरकार), एएसए/सीएसएस(अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजंसी), अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहीं हिलेरी क्लिंटन और द डेमोक्रेट्स को भी फैंसी बीयर्स की हैक टीम फॉलो कर रही है।

फैंसी बीयर्स किन्हें फॉलो कर रहा है

 

’हैक टीम ने ट्विटर पर पहले ताकतवर अमेरिकियों को फॉलो किया
’हैकर संसार के 11 अकाउंट को फॉलो किया, इनमें विकीलीक्स भी
’फॉलोइंग सूची में हिलेरी , व्हाइट हाउस, अमेरिकी विदेश विभाग भी