संयुक्त अरब अमीरात की प्रमुख विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज ने मुंबई के लिए एक नई उड़ान सेवा की शुरुआत की है। विश्व की सबसे बडी यात्री विमानन कंपनी की उड़ान अबुधाबी से रविवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। संयुक्त अरब अमीरात की दूसरी सबसे बडी विमानन कंपनी का लंदन, सिडनी और न्यूयार्क के बाद मुंबई ए-380 विमान का चौथा गंतव्य बन गया है। इस फ्लाइट में कई सारी सुविधाएं दी गई हैं।
यह फ्लाइट रोजाना उड़ेगी। इस फ्लाइट में सफर दुनिया की सबसे महंगी हवाई यात्राओं में से एक होगा। इसमें मुंबई से न्यूयॉर्क का एक तरफ का किराया 25.22 लाख रुपये है। आबूधाबी से मुंबई का किराया 3.31 लाख रुपये रखा गया है। वहीं लंदन से मुंबई का किराया 17.25 लाख रुपये होगा। न्यूयॉर्क से मुंबई की फ्लाइट के लिए एयरबस A380 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 496 यात्री बैठ सकते हैं।
इस फ्लाइट में रेजीडेंस की सुविधा भी होगी। इसमें दो लोगों के लिए लग्जरी सुइट, शोअर रूम, बेड रूम और लिविंग रूम भी होगा। जीडेंस के लिविंग रूम में 32 इंच का टीवी, लेदर सोफा और डाइनिंग टेबल भी होगी। साथ ही बटलर और शेफ की सुविधा भी मिलेगी। वहीं बेड रूम में 27 इंच का टीवी होगा।
एत्तिहाद एयरलाइन्स की वाइस प्रेसिडेंट नीरजा भाटिया के बताया कि लोग गर्मियों में सबसे ज्यादा सफर करते हैं। इसी को देखते हुए हमने इस सर्विस को लॉन्च किया गया है। अबू धाबी से मेलबर्न के लिए इसी तरह की फ्लाइट 1 जून से शुरू होगी। इस फ्लाइट से मुंबई से न्यूयॉर्क जाने में 19 से 21 घंटे का समय लगेगा। टिकट बुक कराने पर एयरपोर्ट से लाने-ले जाने की सुविधा भी विमान कंपनी की ओर से मुहैया कराई जाएगी।
Read Also: दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट: मुंबई-न्यूयॉर्क का एक तरफ का किराया 25 लाख, ये मिलेंगी सुविधाएं


