SpaceX चीफ एलन मस्क (Elon Musk) ने ऐलान किया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा को उनकी कंपनी पहली बार मार्च के महीने में स्टारशिप रॉकेट प्रणाली (Starship rocket system) को पहली बार अंतरिक्ष में भेज सकती है। स्पेसएक्स ने पिछले साल नई पीढ़ी के अंतरिक्ष रॉकेट की दिशा में काम शुरू किया था। उसकी उद्देश्य उदेश्य नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर ले जाना है।
एलनमस्क ने इस ट्वीक के जवाब देते हुए कहा कि हम अगले महीने स्टारशिप लॉन्च करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले कहा था कि 31 जनवरी से हम एक अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। फरवरी में इसके लिए प्रयास किया जाएगा लेकिन मार्च में इस मिशन को हम हर हाल में पूरा कर लेंगें।
किस योजना पर काम कर रहा स्पेसएक्स
स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को चंद्रमा और मंगल तक ले जाने के लिए स्टारशिप विकसित कर रहा है। मार्च में ऐसा पहली बार होगा जब स्पेसएक्स एक बार पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाएगा और फिर हवाई द्वीप से दूर प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान भरेगा।
100 टन कार्गो के जाने की क्षमता
स्पेसशिप एक शक्तिशाली लॉन्च व्हीकल है। यह 100 टन कार्गो को उठाने में सक्षम है। इसमें एक सुपर हेवी रॉकेट भी लगा है जो चालक दल और कार्गो दोनों को साथ ले जाने की क्षमता रखता है। यह रॉकेट स्टारशिप के लॉन्च होने के बाद उसे 65 किमी ऊंचाई तक ऊपर उठाएगा।
क्या होगी स्टारशिप की खासियत
स्टारशिप का वजन 1 लाख किलो बताया जाता है। रियूजेबल रॉकेट के तौर पर अंतरिक्ष में दाखिल होने को तैयार स्टारशिप दो भागों में होगा जिसे दौबारा उपयोग में लाया जा सकेगा। माना जा रहा है कि स्टारशिप की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद स्पेस टूरिजम का भविष्य खोजा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले दो साल पहले भी 3 इंजन के साथ स्टारशिप के प्रोटोटाइप को 10 किमी तक उड़ाकर देखा जा चुका है। अब इस बड़े विशालकाय स्टारशिप को 39 इंजन के साथ तैयार किया गया है।