Anti Islamic Remark: इस्लाम के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणियां करना सिंगापुर के एक 85 साल के बुजुर्ग शख्स को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया है और कोर्ट में चले केस के बाद उसके खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी के खिलाफ 66 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगा दिया है। शख्स पर आरोप है कि उसने इस्लाम को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर कंटेंट डालता था।
दरअसल, 85 वर्षीय ये शख्स पेश से एक डॉक्टर भी है। इस पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर इस्लाम के प्रति अत्यधिक अपमानजनक’’ टिप्पणी करने को लेकर सोमवार को 10,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगाया गया।
फेसबुक पर किए अमर्यादित पोस्ट
शख्स का नाम खो क्वांग पो है, जो कि पेशे से एक डॉक्टर है। उनके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने फेसबुक पर 2016 में और 2021 में फिर से ऐसी टिप्पणियां कीं जो ‘‘इस्लाम के प्रति अत्यधिक अपमानजनक थीं। आरोपी इस्लाम के खिलाफ लगातार अमर्यादित टिप्पणी करता रहा है। इसके चलते ही उसके खिलाफ एक्शन लिया गया है।
PAK में लगातार हो रहा भारत के दुश्मनों का सफाया, जानिए अब तक कौन-कौन मारा गया
10,000 सिंगापुरी डॉलर्स का जुर्माना
चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि वह कई वर्षों से फेसबुक पर इस्लाम को बदनाम करने वाली सामग्री पोस्ट करता रहा है। अभियोजन पक्ष ने अदालत से खो पर 10,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगाने का आग्रह किया और कहा कि उसने जानबूझकर ये पोस्ट किए थे।
अदालत ने डॉक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही माना और सजा के तौर पर उस पर 10,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगा दिया, लेकिन उसकी उम्र को देखते हुए जेल की सजा नहीं सुनाई गई। कोर्ट का कहना है कि उम्र के चलते आरोपी को जेल जाने से छूट मिली है।