Earthquake IN New Zealand: न्यूजीलैंड से सटे एक द्वीप केर्माडेक द्वीप समूह (Kermadec Islands) में भीषण भूकंप आया है। 7.2 किमी की तीव्रता से आया यह भूकंप काफी भीषण था इसका केंद्र जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह 6.11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से अभी किसी जानमान के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है।
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग घरों के बाहर निकल आए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक भूकंप से कुछ घरों में दरारें देखी गई हैं।
सुनामी की चेतावनी जारी
न्यूजीलैंड में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी सुनामी वार्निंग सिस्टम का कहना है कि 7.2 की तीव्रता का भूकंप आने से बाद सुनामीका खतरा मंडरा रहा है। हालांकि प्रशांत महासागर में सुनामी का खतरा नहीं है। बता दें कि इससे पहले बीते 16 मार्च को भी न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप में भूकंप आया था। तब इसकी तीव्रता 7.0 रही थी।

— ANI (@ANI)