Nepal Earthquake: नेपाल में देर रात दो विनाशकारी भूकंप आए। 90 मिनट से अंतराल पर आए भूकंप से लोग दहल उठे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बाजुरा के दाहाकोट में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 और दूसरे की 5.9 मापी गई। जानकारी के मुताबिक पहला भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात 11:58 बजे और दूसरा जबकि 1:30 बजे एक और भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप से अब तक किसी के अताहत होने की खबर नहीं मिली है।

आधी रात घर से निकले लोग

भूकंप का पहला झटका आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। नेपाल के सुरखेत जिले के भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि डेढ़ घंटे के अंतराल में आए भूकंप के झटकों से लोगों के बीच दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। करीब 90 मिनट बाद आए दूसरे झटके से लोगों में दहशत और बढ़ गई। दूसरा झटका काफी तेज था। लोग रातभर घर से बाहर नजर आए।

2015 में आया था विनाशकारी भूकंप

बता दें कि अप्रैल 2015 में नेपाल में विनाशकारी भूकंप आया था। इसमें 9 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी। वहीं 22 हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। इसी साल 24 जनवरी को भी नेपाल में भूकंप आया था। इसके झटके दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किए गए थे। चीन के शिक्वान्हे समेत दक्षिण-पश्चिम इलाकों में भी कंपन महसूस किया गया था। हिमालयन रीजन में टेक्टॉनिक प्लेटों का यह जियोलॉजिकल शिफ्ट इसी टेंशन रिलीज के कारण होता है। हिमालयी क्षेत्रों में भूंकप आने का सबसे बड़ा कारण दो महाद्वीपीय भारत और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेटों के बीच टकराव है। भारतीय प्लेट हर साल कुछ सेंटीमीटर उत्तर की ओर बढ़ती है और तिब्बती पठार के नीचे की ओर रास्ता बनाती है। यह खिसकाव भूकंप को ट्रिगर करता है।