Earthquake: इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (jakarta) में सोमवार (21 नवंबर) को तेज भूकंप (Earthquake) के झटके आए। भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है, इस भूकंप में 162 लोग मारे गए जबकि 300 से भी ज्यादा लोग घायल (Injured) हुए हैं। मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में था। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर नीचे था। वहां के गवर्नर का कहना है कि भूकंप से जान माल का भारी नुकसान हुआ।
भूकंप (Earthquake) में एक दर्जन से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त (Damaged)
इंडोनेशिया के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि इस भूकंप में एक दर्जन इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में केंद्रित था। सियांजुर जिले के स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि घरों सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
आंखों के सामने ढह गया मकान
55 साल का ओमन Cianjur में स्थित अपने गांव के खेतों में काम कर रहा था। देखते ही देखते उसका मकान हिलने लगा और ढह गया। मकान के नीचे वो खुद भी दब गया। पत्नी मकान से बाहर थी। उसके बेटे ने किसी तरह से उसे खींचकर बाहर निकाला। घटना में उसका पैर टूट गया। वो खून से लथपथ भी था। ओमन का कहना है कि शुक्र है कि वो जिंदा बच गया।
A 5.6-magnitude earthquake struck Indonesia’s West Java province, killing scores and reducing buildings to rubble https://t.co/6YCMn24MGD pic.twitter.com/RA5BTBhX8z
— Reuters (@Reuters) November 21, 2022
इंडोनेशिया के एक लड़के ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसकी मांग चीख पुकार करते दिख रही है। वो कहती दिख रही है कि हे भगवान हमारे ऊपर दया करो। ध्यान रहे कि इंडोनेशिया को पेसिफिक रिंग ऑफ फायर में शुमार किया जाता है। ये बहुत ही संवेदनशील इलाका है।
3 मिनट से ज्यादा समय तक हिलती (Vibrate) रहीं इमारतें (Buildings)
ग्रेटर जकार्ता क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राजधानी में गगनचुंबी इमारतें तीन मिनट से अधिक समय तक हिलती रहीं और कुछ को खाली करा लिया गया। “भूकंप इतना तेज महसूस हुआ। मेरे सहयोगियों और मैंने नौवीं मंजिल पर आपातकालीन सीढ़ियों के साथ हमारे कार्यालय से बाहर निकलने का फैसला किया, ”दक्षिण जकार्ता में एक कर्मचारी विडी प्रिमाधनिया ने कहा।
विशाल द्वीप समूहों वाले देशों (sprawling archipelago nation) में अक्सर भूकंप (Earthquake) आते हैं
विशाल द्वीप समूहों वाले देशों में अक्सर भूकंप आते हैं, लेकिन जकार्ता में उन्हें महसूस करना असामान्य है। इंडोनेशिया 270 मिलियन से अधिक आबादी वाला एक विशाल द्वीप है। इसके पहले फरवरी में पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 460 से अधिक घायल हो गए। वहीं इसके पहले जनवरी 2021 में पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 6,500 लोग घायल हो गए। 2004 में एक शक्तिशाली हिंद महासागर भूकंप और सूनामी ने एक दर्जन देशों में लगभग 230,000 लोगों की जान ले ली थी जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया से थे।